BSNL का जोरदार comeback, अगस्त में Jio और Airtel को दिया झटका, जोड़े 25 लाख नए ग्राहक

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का यूजर बेस जियो, एयरटेल और वीआई की तुलना में काफी कम है। लंबे समय से बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में गिरावट देखी जा रही थी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के साथ नए ग्राहकों का जुड़ने का क्रम लगातार जारी है। जुलाई में बीएसएनएल ने लगभग 30 लाख नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा था। अब, ट्राई ने अगस्त की रिपोर्ट भी जारी कर दी है। ट्राई के अनुसार, अगस्त महीने में जियो ने 40 लाख ग्राहकों को खो दिया है।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल का यूजर बेस जियो, एयरटेल और वीआई की तुलना में काफी कम है। लंबे समय से बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों में एक असाधारण बदलाव आया है। बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पिछले दो-तीन महीनों में लाखों नए यूजर्स बीएसएनएल के प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं। इसके पीछे एक महत्वपूर्ण कारण यह है कि जियो, एयरटेल और वीआई ने अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतों में वृद्धि की है।प्राइवेट कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लान्स की कीमतें बढ़ाने के बाद से, मोबाइल उपयोगकर्ता सस्ते प्लान्स के लिए बीएसएनएल की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ट्राई (भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण) ने टेलीकॉम कंपनियों के उपयोगकर्ताओं के संबंध में हाल के आंकड़े जारी किए हैं। ट्राई की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त महीने में भी बीएसएनएल के उपयोगकर्ताओं की संख्या में लाखों की वृद्धि हुई है।

TRAI की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

BSNL का जोरदार comeback, अगस्त में Jio और Airtel को दिया झटका, जोड़े 25 लाख नए ग्राहक

ट्राई की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो महीनों में बीएसएनएल के यूजर्स बेस में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस वृद्धि के पीछे सस्ते रिचार्ज प्लान्स की लगातार पेशकश और 4G सेवाओं पर तेजी से कार्य करने जैसे कारण शामिल हैं। बीएसएनएल के सस्ते प्लान के साथ-साथ लंबे वैलिडिटी वाले प्लान्स भी यूजर्स को बेहद आकर्षित कर रहे हैं। जुलाई के महीने में, बीएसएनएल ने अपने साथ लगभग 30 लाख नए यूजर्स जोड़े, जबकि अन्य निजी कंपनियों को ग्राहकों का बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त महीने की स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही। इस महीने, सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने लगभग 25 लाख नए ग्राहक जोड़े। वहीं, जियो, एयरटेल और वीआई का इस महीने का प्रदर्शन खराब रहा।

जियो ने अगस्त में खोए 40 लाख यूजर्स

BSNL का जोरदार comeback, अगस्त में Jio और Airtel को दिया झटका, जोड़े 25 लाख नए ग्राहक

अगस्त के महीने में जियो ने लगभग 40 लाख ग्राहकों को खो दिया। इसी दौरान, एयरटेल ने 24 लाख यूजर्स का नुकसान उठाया, जबकि वोडाफोन आइडिया को लगभग 19 लाख ग्राहकों की हानि हुई। टेलीकॉम उद्योग में प्रवेश के बाद से यह शायद पहली बार है जब जियो ने दो महीनों के भीतर लगातार लाखों ग्राहकों को खोया है। फिर भी, जियो की बाजार में हिस्सेदारी अभी भी सबसे अधिक है। अगस्त के अंत तक, जियो की बाजार में लगभग 40.5% हिस्सेदारी बनी हुई है।

Leave a comment