Bulldozer Action: संभल में योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन, स्कूल गेट के पास दुकानों को किया ध्वस्त

संभल गेट पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका ने बुलडोजर से कार्रवाई की। अवैध दुकानों और स्लैब बोर्ड को ध्वस्त किया गया, जिससे शहर में सुधार की उम्मीद जताई

नगर के संभल गेट पर लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका ने सख्त कदम उठाया। नाले के ऊपर बने कॉलेज के गेट के पास स्थित दुकानों और अवैध रूप से बने स्लैब बोर्ड पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से तोड़फोड़ की गई। 

Bulldozer: जिलाधिकारी के आदेश पर संभल में फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। नगर पालिका का बुलडोजर मंगलवार को लंबे इंतजार के बाद संभल गेट पर गरजा, जहां अवैध रूप से नाले के ऊपर बने कॉलेज के गेट और दुकानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने खुद ही अपने अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए।

अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर

Bulldozer Action: संभल में योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन, स्कूल गेट के पास दुकानों को किया ध्वस्त

शहर में डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान को तेज़ी से चलाया गया। नगर पालिका और पुलिस के साथ मिलकर अवैध रूप से बनी दुकानों, मकानों और नालों पर की गई अतिक्रमण की कार्रवाई की गई। डिप्टी कलेक्टर की सख्त निर्देशों के चलते दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई, और अधिकांश दुकानदारों ने अपने अतिक्रमण खुद ही हटा दिए।

आखिरकार प्रशासन के डर से दुकानें हटी 

Bulldozer Action: संभल में योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन, स्कूल गेट के पास दुकानों को किया ध्वस्त

अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान कई जगहों पर विरोध हुआ, लेकिन डिप्टी कलेक्टर की सख्ती और भारी जुर्माने के डर से किसी ने भी विरोध नहीं किया। बुलडोजर की तेज़ी से चलती गतिविधियों को देखकर अधिकतर दुकानदारों ने अपने अतिक्रमण खुद ही हटा दिए।

फव्वारा चौक पर दुकानदारों को मिली राहत

अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत फव्वारा चौक पर भी नगर पालिका ने बुलडोजर चलाया, जिससे वहां की दुकानों का हिस्सा हटाया गया। हालांकि, दुकानदारों ने जिलाधिकारी से अपनी परेशानी बताई और राहत की मांग की, जिसके बाद दुकानदारों को अपनी दुकान बढ़ाने के लिए अनुमति दी गई।

अतिक्रमण हटाने से शहर में सुधार की उम्मीद

Bulldozer Action: संभल में योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन, स्कूल गेट के पास दुकानों को किया ध्वस्त

अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और साफ-सफाई में कोई रुकावट नहीं आएगी। इसके अलावा, पैदल चलने वालों को राहत मिलेगी और शहर का चौड़ीकरण भी संभव हो पाएगा।

Leave a comment