Business News: LIC एजेंट्स बनने का क्या है फायदा? एक महीने में कितने की होती है इनकी कमाई? जानिए LIC एजेंट बनने के लिए आवेदन की प्रक्रिया

LIC एजेंट्स बनने का क्या है फायदा? एक महीने में कितने की होती है इनकी कमाई? जानिए LIC एजेंट बनने के लिए आवेदन की प्रक्रिया , बिजनेस न्यूज़, इंडिया न्यूज़

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी 'एलआईसी' हर वर्ष लाखों करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित करती है। इसके पास देशभर में लाखों एजेंट हैं, जिनकी सहायता से वह अपने 99 प्रतिशत इंश्योरेंस बेचती है। इसके बदले में उन्हें कमीशन प्रदान किया जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि एलआईसी एजेंट बनने की प्रक्रिया क्या है और एजेंट बनने के क्या लाभ हैं।

Business News: LIC एजेंट्स बनने का क्या है फायदा? एक महीने में कितने की होती है इनकी कमाई? जानिए LIC एजेंट बनने के लिए आवेदन की प्रक्रिया

बिजनेस डेस्क: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। जून तिमाही में एलआईसी ने 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा अर्जित किया है। पिछले तीन वर्षों में इस बीमा कंपनी ने शेयर बाजार से भी शानदार लाभ प्राप्त किया है, जिसके परिणामस्वरूप इसके निवेश की मार्केट वैल्यू दोगुनी होकर 15.72 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच गई है। लेकिन क्या आपको पता है कि लाखों करोड़ रुपये का मुनाफा कमाने वाली एलआईसी के एजेंटों को कितनी रकम मिलती हैं?

इतनी है एलआईसी एजेंट की इनकम

Business News: LIC एजेंट्स बनने का क्या है फायदा? एक महीने में कितने की होती है इनकी कमाई? जानिए LIC एजेंट बनने के लिए आवेदन की प्रक्रिया

सरकार के स्वामित्व वाली एलआईसी के एजेंटों की आय विभिन्न राज्यों में भिन्न होती है। सबसे अधिक कमाई अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में होती है, जहां इनकी मासिक औसत आय 20,446 रुपये है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में एलआईसी एजेंटों की कमाई सबसे कम होती है, जो औसतन 10,328 रुपये महीने होती है। बता दें अंडमान और निकोबार में एलआईसी के 273 एजेंट कार्यरत हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में यह संख्या 12,731 है। यह जानकारी एलआईसी द्वारा वित्त मंत्रालय को प्रदान किया गया डेटा से लिया गया हैं।

देशभर में इतने LIC एजेंट करते है काम

Business News: LIC एजेंट्स बनने का क्या है फायदा? एक महीने में कितने की होती है इनकी कमाई? जानिए LIC एजेंट बनने के लिए आवेदन की प्रक्रिया

एलआईसी के पूरे भारत में लगभग 14 लाख एजेंट कार्यरत हैं। सबसे अधिक संख्या में एजेंट उत्तर प्रदेश में हैं, जो देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहाँ एलआईसी के 1.84 लाख से अधिक एजेंट हैं, जिनकी औसत मासिक आय 11,887 रुपये है। इसी तरह महाराष्ट्र में भी 1.61 लाख एलआईसी एजेंट हैं, जो महीने में औसतन 14,931 रुपये कमाते हैं। पश्चिम बंगाल एजेंटों की संख्या के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा राज्य है, जहाँ लगभग 1.2 लाख एलआईसी एजेंट हैं, जिनकी औसत मासिक आय 13,512 रुपये हैं।

क्या काम करते है LIC एजेंट?

Business News: LIC एजेंट्स बनने का क्या है फायदा? एक महीने में कितने की होती है इनकी कमाई? जानिए LIC एजेंट बनने के लिए आवेदन की प्रक्रिया

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी अपने 99 फीसदी बीमा एजेंटों के माध्यम से अपनी सेवाएँ प्रदान करती है। इन एजेंटों को कमीशन के रूप में मुआवजा मिलता है। इसके अलावा जब तक बीमा पॉलिसी सक्रिय रहती है, एजेंट को हर किस्त से कुछ राशि कमीशन के रूप में मिलती है। कई बार तो यह स्थिति उत्पन्न होती है कि एजेंट को नए बीमा से अधिक कमीशन पुराने बीमा से प्राप्त होने लगता है। एलआईसी पर लोगों का भरोसा सबसे अधिक होता है, जिस कारण इसका बीमा बेचना भी आसान होता हैं।

एलआईसी एजेंट बनने के लिए ऐसे करें आवेदन

Business News: LIC एजेंट्स बनने का क्या है फायदा? एक महीने में कितने की होती है इनकी कमाई? जानिए LIC एजेंट बनने के लिए आवेदन की प्रक्रिया

एलआईसी का एजेंट बनने के लिए आप दोनों तरीकों से यानी ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन प्रक्रिया में आपको अपने नजदीकी एलआईसी कार्यालय जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा करना होगा। इसके बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यदि सब कुछ सही रहता है और आप एलआईसी की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हैं, तो आपको चयनित कर ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट agencycareer.licindia.in पर जाना होगा। यहां पर आप अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यदि सब कुछ सही रहता है, तो आपको एलआईसी की ओर से फोन कॉल या ईमेल के माध्यम से जानकारी दी जाएगी, जिसमें आगे की प्रक्रिया और नियमों के बारे में बताया जाएगा।

LIC एजेंट बनने का क्या है फायदा?

Business News: LIC एजेंट्स बनने का क्या है फायदा? एक महीने में कितने की होती है इनकी कमाई? जानिए LIC एजेंट बनने के लिए आवेदन की प्रक्रिया

* गाड़ी खरीदने के लिए ब्याज-मुक्त अग्रिम राशि लेने की सुविधा उपलब्ध हैं।

* घर बनाने के लिए रियायती दर पर धनराशि प्रदान की जाती हैं।

* एलआईसी के एजेंटों को ग्रेच्युटी की सुविधा का भी लाभ प्राप्त होता हैं।

* उन्हें कार्यालय भत्ता, यात्रा भत्ता, लेटर पैड आदि जैसे लाभ भी मिलते हैं।

* एलआईसी की भर्ती में एलआईसी एजेंटों को प्राथमिकता दी जाती हैं।

 

Leave a comment