CBSE Board Exam 2025: 2025 से CBSE Board एग्जाम पैटर्न में होंगे बदलाव, जानें सीबीएसई की ओर से कौनसे दिशा निर्देश हुए जारी?

CBSE Board Exam 2025: 2025 से CBSE Board एग्जाम पैटर्न में होंगे बदलाव, जानें सीबीएसई की ओर से कौनसे दिशा निर्देश हुए जारी? CBSE Board Exam 2025: 2025 से CBSE

सीबीएसई (CBSE) ने वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया है। यह निर्णय परीक्षाओं के दौरान निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया है। यह कदम परीक्षाओं के दौरान बेहतर निगरानी, निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने वाले सभी स्कूलों को सीसीटीवी सिस्टम स्थापित करना होगा।

CBSE Board Exam 2025: 2025 से CBSE Board एग्जाम पैटर्न में होंगे बदलाव, जानें सीबीएसई की ओर से कौनसे दिशा निर्देश हुए जारी?

CBSE बोर्ड ने दी जानकारी

बताया है कि वर्ष 2025 में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं लगभग 44 लाख विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं भारत के साथ-साथ 26 अन्य देशों के आठ हजार स्कूलों में आयोजित की जाएंगी। इस बड़े स्तर पर परीक्षा आयोजित करने के लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया है।

CBSE के परीक्षा नियंत्रक, डॉ. संयम भारद्वाज ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भेजे पत्र में स्पष्ट किया कि सीसीटीवी निगरानी के बिना स्कूलों को परीक्षा केंद्र के रूप में मान्यता नहीं दी जाएगी।

परीक्षा को लेकर सुरक्षा के इंतजाम

सीबीएसई ने निर्देशित किया है कि सीसीटीवी कैमरों को परीक्षा हॉल के सभी क्षेत्रों, जैसे प्रवेश, निकास और डेस्क को पूरी तरह से कवर करना चाहिए। सभी विद्यार्थियों को कैमरों के दृश्य क्षेत्र में होना अनिवार्य है।

CBSE Board Exam 2025: 2025 से CBSE Board एग्जाम पैटर्न में होंगे बदलाव, जानें सीबीएसई की ओर से कौनसे दिशा निर्देश हुए जारी?

बोर्ड ने यह भी सुनिश्चित किया है कि कैमरे उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाले हों ताकि छात्रों की गतिविधियों और परीक्षा सामग्री की स्पष्टता बनी रहे। परीक्षा के दौरान कैमरे द्वारा पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग होनी चाहिए, और इस फुटेज को सुरक्षित रूप से संरक्षित किया जाना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर समीक्षा के लिए इसे आसानी से पुनर्प्राप्त किया जा सके।

सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड देखने की अनुमति

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल नामित परीक्षा अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को ही सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड देखने की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक 10 कमरों के लिए एक निरीक्षक नियुक्त किया जाएगा, जो फुटेज की निगरानी करेगा और किसी भी अनुचित साधनों के प्रयोग की घटनाओं की रिपोर्ट करेगा। CBSE कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड एग्जाम फरवरी में स्टार्ट होने की संभावना जताई गई है।

 

 

 

Leave a comment