कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 12 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए Coal India Limited ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) पदों पर बड़ी भर्ती का एलान किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 660 रिक्त पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार 12 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विभिन्न स्ट्रीम में निकली बंपर भर्ती
Coal India Limited की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 660 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें इलेक्ट्रिकल, सिविल, मैकेनिकल, सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन, जियोलॉजी, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, राजभाषा और कंपनी सेक्रेटरी जैसी स्ट्रीम शामिल हैं। सबसे ज्यादा 221 पद इलेक्ट्रिकल और 178 पद सिविल स्ट्रीम के लिए निर्धारित किए गए हैं।

योग्यता और आयु सीमा क्या है
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित स्ट्रीम में B.E., B.Tech, B.Sc (Engg.), MCA, M.Sc, M.Tech या CS जैसी डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 30 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
ऐसे भर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले Coal India की आधिकारिक वेबसाइट coalindia.in पर जाना होगा। इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1180 रुपये जमा करने होंगे। वहीं एससी, एसटी और पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
भर्ती के लिए चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए किया जाएगा। परीक्षा दो पेपर में आयोजित होगी और उम्मीदवारों को इसे हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।








