Congress New Headquarter: कांग्रेस मुख्यालय का नया पता 9A कोटला रोड, सोनिया गांधी ने 'इंदिरा भवन' का किया उद्घाटन

कांग्रेस का नया मुख्यालय 9A कोटला रोड पर 'इंदिरा भवन' के नाम से उद्घाटित हुआ। सोनिया गांधी ने 252 करोड़ रुपये की लागत से तैयार भवन का उद्घाटन किया।

कांग्रेस के नए मुख्यालय में पार्टी के इतिहास को दर्शाती तस्वीरें लगी हैं, जिनमें उन नेताओं की भी तस्वीरें हैं, जिन्होंने गांधी परिवार से मतभेद किया या पार्टी छोड़ी, जैसे नरसिम्हा राव, प्रणब मुखर्जी।

Congress New Headquarter: कांग्रेस मुख्यालय का नया पता 9A कोटला रोड, सोनिया गांधी ने 'इंदिरा भवन' का किया उद्घाटन

Congress New Headquarter: कांग्रेस पार्टी का नया मुख्यालय आज (15 जनवरी 2025) को उद्घाटित हुआ। सोनिया गांधी ने पार्टी के नए दफ्तर का उद्घाटन किया, जिसके बाद पार्टी का पता अब 9A कोटला रोड हो गया है। इससे पहले कांग्रेस का मुख्यालय 24 अकबर रोड पर स्थित था। नया मुख्यालय 'इंदिरा भवन' के नाम से जाना जाएगा और इसे 252 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कई अन्य बड़े नेताओं की मौजूदगी में यहां पार्टी का झंडा फहराया गया।

कांग्रेस मुख्यालय की विशेषताएं

Congress New Headquarter: कांग्रेस मुख्यालय का नया पता 9A कोटला रोड, सोनिया गांधी ने 'इंदिरा भवन' का किया उद्घाटन

नए मुख्यालय की ग्राउंड फ्लोर पर एक हाई टेक प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम स्थित है, और इसके बीच में रिसेप्शन है, जिसके ठीक पीछे एक कैंटीन बनाई गई है। इमारत के बाईं तरफ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी का दफ्तर और छोटे साउंडप्रूफ चैंबर बने हुए हैं। साथ ही पत्रकारों और कैमरापर्सन के लिए सिटिंग रूम भी है।

एआईसीसी और पार्टी के अन्य दफ्तर

Congress New Headquarter: कांग्रेस मुख्यालय का नया पता 9A कोटला रोड, सोनिया गांधी ने 'इंदिरा भवन' का किया उद्घाटन

इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिलों पर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के अधिकारियों के दफ्तर होंगे। पांचवीं मंजिल पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का दफ्तर होगा, जबकि कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दफ्तर इस मंजिल के बीचोबीच स्थित होगा।

नए मुख्यालय में पार्टी का इतिहास

Congress New Headquarter: कांग्रेस मुख्यालय का नया पता 9A कोटला रोड, सोनिया गांधी ने 'इंदिरा भवन' का किया उद्घाटन

कांग्रेस के नए मुख्यालय में पार्टी के इतिहास को बयां करती तस्वीरें लगी हैं, जिनमें उन नेताओं की तस्वीरें भी हैं, जिनके गांधी परिवार से मतभेद रहे हैं या जिन्होंने पार्टी छोड़ दी है, जैसे नरसिम्हा राव, सीताराम येचुरी, प्रणब मुखर्जी और गुलाम नबी आजाद। सूत्रों के अनुसार, प्रियंका गांधी ने इन तस्वीरों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई और पार्टी के नए दफ्तर को आधुनिक और ऐतिहासिक लुक देने में मदद की है।

कांग्रेस के पुराने मुख्यालय का इतिहास

कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय पहले 24 अकबर रोड पर स्थित था, जिसे 1977 में पार्टी की लोकसभा चुनावों में हार के बाद AICC मुख्यालय में बदल दिया गया था। इस बंगले में एक समय सर रेजिनाल्ड मैक्सवेल भी रहते थे।

Leave a comment