Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका और रणवीर सिंह ने दिया बेटी को जन्म, गणेश चतुर्थी के दिन एक्ट्रेस के घर आई लक्ष्मी

Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका और रणवीर सिंह ने दिया बेटी को जन्म, गणेश चतुर्थी के दिन एक्ट्रेस के घर आई लक्ष्मी, दीपिका और रणवीर सिंह ने दिया बेटी को जन्म

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर इस समय सुर्खियों में हैं। जब से उनकी गाड़ी को मुंबई के अस्पताल के बाहर देखा गया है, तब से उनके फैंस में उत्साह और हलचल मची हुई है। जानकारी के अनुसार, कपल के घर में खुशियों ने दस्तक दे दी है। आखिरकार, पादुकोण और भवनानी परिवार के लंबे इंतजार का अब खत्म हो गया है।

Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका और रणवीर सिंह ने दिया बेटी को जन्म, गणेश चतुर्थी के दिन एक्ट्रेस के घर आई लक्ष्मी

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर में एक नन्ही परी का आगमन हुआ है, जिससे उनके परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में दीपिका को डिलीवरी से पहले गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया था, जिससे उनके फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया था।

इसके बाद अस्पताल के बाहर उनकी गाड़ी को स्पॉट किया गया था, और अब फैंस के इंतजार का अंत हो चुका है। रणवीर और दीपिका के घर में एक बेबी गर्ल ने जन्म लिया है, जिससे फैंस और उनके करीबी सभी बेहद खुश हैं।

दीपिका को गणेश मंदिर के पास देखा गया 

Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका और रणवीर सिंह ने दिया बेटी को जन्म, गणेश चतुर्थी के दिन एक्ट्रेस के घर आई लक्ष्मी

हाल ही में दीपिका पादुकोण को सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश भगवान का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया था, जहां वह ग्रीन कलर की खूबसूरत बनारसी साड़ी में नजर आईं। उनकी प्रेग्नेंसी का ग्लो उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था, और रणवीर सिंह अपनी पत्नी का पूरा ध्यान रखते हुए दिखे।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर दीपिका की गाड़ी को मुंबई के गिरगांव चौपाटी स्थित सर एचएन रिलायंस हॉस्पिटल के बाहर भी देखा गया था, जिससे फैंस में उनके बच्चे के जन्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया था। अब उनके घर में बेबी गर्ल के आगमन की खबर ने इन खुशियों को दोगुना कर दिया है।

कुछ दिन पहले कराया था फोटोशूट

Deepika Padukone Baby Girl: दीपिका और रणवीर सिंह ने दिया बेटी को जन्म, गणेश चतुर्थी के दिन एक्ट्रेस के घर आई लक्ष्मी

हाल ही में, दीपिका पादुकोण ने अपनी मैटरनिटी फोटोग्राफी करवाई, जिसमें ब्लैक थीम रखी गई थी। इस फोटोशूट में रणवीर सिंह भी दीपिका के साथ नजर आए, और तस्वीरों में दीपिका ने अपने बेबी बंप को गर्व से फ्लॉन्ट किया। इन तस्वीरों ने ट्रोलर्स के खिलाफ जवाब साबित किया, जो दीपिका के बेबी बंप को नकली कहकर आलोचना कर रहे थे।

दीपिका और रणवीर ने 2018 में शादी की थी, और अब, छह साल बाद, इस जोड़ी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। फैंस और परिवार के बीच इस खबर से खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

 

Leave a comment