Dehradun Accident News: नदी में डूबा युवक, नहाते समय पानी के तेज बहाव के कारण हुआ हादसा, SDRF ने किया शव बरामद

उत्तराखंड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कर्नाटक हिंदी न्यूज़, हरिद्वार हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

देहरादून में रविवार को पांच-छह युवक गुनियाल गांव में घूमने के लिए गए थे। इस दौरान वह नहाने के लिए नदी में उतर गए। नहाते हुए अचानक पानी के तेज बहाव में एमएस रोड निरंजनपुर का रहने वाला 18 वर्षीय अभिषेक नदी में डूब गाया। इसके बाद साथियों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी।

Dehradun Accident News: नदी में डूबा युवक, नहाते समय पानी के तेज बहाव के कारण हुआ हादसा, SDRF ने किया शव बरामद

देहरादून: गुनियाल गांव के पास नदी में नहाते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बता दें कि वह दोस्तों के साथ गांव में घूमने के लिए गया था। राजपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक की बॉडी को नदी से बरामद किया। जाखन पुलिस चौकी इंचार्ज विक्रेंद्र कुमार ने Subkuz.com को बताया कि रविवार (३० जून) को पांच-छह युवक गुनियाल गांव में घूमने आये थे। इस दौरान वह नहाने के लिए गांव से गुजर रही नदी में उतर गए। नहाते हुए जीएमएस रोड निरंजनपुर का रहने वाला 18 वर्षीय अभिषेक नदी में डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह उसे बचाने में असफल रहे। इसके बाद साथियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में इस घटना की सूचना दी। राजपुर थाना पुलिस और  एसडीआरएफ टीम सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची। डीप डाइविंग टीम ने काफी देर मशक्कत के बाद अभिषेक को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक पानी में दम घुटने से उसकी जान निकल गई।

प्रशासन ने बारिश के मौसम में नदी-नालों के आसपास न जानें के दिए आदेश

Dehradun Accident News: नदी में डूबा युवक, नहाते समय पानी के तेज बहाव के कारण हुआ हादसा, SDRF ने किया शव बरामद

एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत कुमार मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहां कि मानसून सीजन में बरसात के चलते अचानक नदी नाले में पानी की आवक बढ़ने से उफान पर आ जाते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि बारिश के सीजन को देखते हुए नदी और नालों के आसपास जाने से बचें। इसके अलावा वाहनों को भी नदी, घाट, नहर, बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के आसपास खड़ा न करें और बरसात के दिनों में सभी सुरक्षा इंतजाम करने की कोशिश करें।

Leave a comment