Delhi Election 2025: चुनाव से पहले AAP की बढ़ी ताकत, 80 बॉडी बिल्डर केजरीवाल के खेमे में हुए शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP को बड़ी मजबूती, 80 बॉडी बिल्डर और खिलाड़ी पार्टी में शामिल। केजरीवाल ने खिलाड़ियों के मुद्दों पर प्राथमिकता देने का आश्वासन

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि करीब 70-80 बॉडी बिल्डर्स और पहलवान AAP में शामिल हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सत्ता में वापसी के बाद पार्टी खिलाड़ियों के मुद्दों को प्राथमिकता देकर स्वास्थ्य और फिटनेस पर जोर देगी।

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी मजबूती मिली है। गुरुवार को पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में करीब 70-80 बॉडी बिल्डर, पहलवान और खिलाड़ी पार्टी में शामिल हुए। खेल और फिटनेस से जुड़े तिलकराज, रोहित दलाल और अक्षय दिलावरी को पार्टी कार्यालय में सम्मानित किया गया। अरविंद केजरीवाल ने सभी को पार्टी की टोपी और स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया।

संगठन को मिलेगी मजबूती

Delhi Election 2025: चुनाव से पहले AAP की बढ़ी ताकत, 80 बॉडी बिल्डर केजरीवाल के खेमे में हुए शामिल

केजरीवाल ने कहा कि खिलाड़ियों और फिटनेस विशेषज्ञों के जुड़ने से पार्टी को न केवल मजबूती मिलेगी, बल्कि इससे खेल और स्वास्थ्य के मुद्दों पर भी बेहतर ध्यान दिया जा सकेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सत्ता में वापसी के बाद खिलाड़ियों के सामने आने वाले हर मुद्दे को हल करने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।

"खिलाड़ियों के विकास के लिए किया शानदार काम" - केजरीवाल

रोहित दलाल और तिलकराज ने AAP सरकार की मुफ्त योग कक्षाओं और खेल विकास के प्रयासों की सराहना की। रोहित दलाल ने कहा, "दिल्ली सरकार ने खिलाड़ियों और जिम के लिए सराहनीय काम किया है। मैं इस मिशन का हिस्सा बनकर योगदान देना चाहता हूं।" तिलकराज ने कहा कि केवल अरविंद केजरीवाल और AAP ने खिलाड़ियों और खेलों की बेहतरी के लिए काम किया है।

"आने वाले दिनों में जुड़ेंगे और खिलाड़ी"- केजरीवाल 

Delhi Election 2025: चुनाव से पहले AAP की बढ़ी ताकत, 80 बॉडी बिल्डर केजरीवाल के खेमे में हुए शामिल

केजरीवाल ने कहा कि आगामी दिनों में कई जिम मालिक और खिलाड़ी भी पार्टी का हिस्सा बनेंगे। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा, "खेल और फिटनेस जगत से जुड़े लोग आप और अरविंद केजरीवाल जी के कामों से प्रभावित हैं। इनके जुड़ने से दिल्ली में हमारी पार्टी को मजबूत बढ़त मिलेगी।"

खिलाड़ियों की राजनीति में बढ़ती भागीदारी

तिलकराज ने कहा कि दिल्ली के कई खिलाड़ी पार्टी से जुड़ने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए मेहनत करने की प्रतिबद्धता जताई। AAP तीसरी बार दिल्ली में पूर्ण कार्यकाल हासिल करने की तैयारी में है और उम्मीद कर रही है कि खिलाड़ियों और फिटनेस पेशेवरों का समर्थन मतदाताओं के बीच लोकप्रिय होगा।

Leave a comment