Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए किसे कहां से मिला टिकट?

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहली लिस्ट जारी की। जानिए किस उम्मीदवार को कौन-सी सीट से टिकट दिया गया है और क्या है रणनीति, दिल्ली चुनाव

आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की गुरुवार को बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति और संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की।

PAC की बैठक में पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की। यह सूची पार्टी के मौजूदा विधायकों के प्रदर्शन, क्षेत्रीय समीकरणों और जमीनी कार्यकर्ताओं की राय को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं।

आम आदमी पार्टी ने जारी की 11 उम्मीदवारों के नाम लिस्ट 

1. छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर 

2. किराड़ी से अनिल झा 

3. विश्वास नगर से दीपक सिंघला 

4. रोहतास नगर से सरिता सिंह 

5. लक्ष्मी नगर से BB त्यागी 

6. बदरपुर से राम सिंह नेता जी 

7. सीलमपुर से जुबैर चौधरी 

8. सीमापुरी से वीर सिंह धींगान 

9. घोंडा से गौरव शर्मा 

10. करावल नगर से मनोज त्यागी

11. मटियाला से सोमेश शौकीन 

Leave a comment