Delhi Election Result 2025:  BJP को बढ़त, AAP के लिए बढ़ीं मुश्किलें? देखें ताजा आंकड़े

दिल्ली चुनाव 2025 में बीजेपी 43 सीटों पर आगे, AAP 25 पर। केजरीवाल, आतिशी पीछे, मनीष सिसोदिया आगे। जानें ताजा आंकड़े और रुझान। दिल्ली चुनाव 2025 में बीजेपी

दिल्ली चुनाव 2025 की मतगणना जारी है, शुरुआती रुझान सामने आए हैं। AAP और BJP के बीच कड़ा मुकाबला है। नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल बनाम प्रवेश वर्मा की टक्कर पर सबकी नजर है।

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई। शुरुआती एक घंटे में ही रुझान सामने आने लगे, जिनमें बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। नौ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, बीजेपी 43 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस महज दो सीटों पर आगे दिख रही है।

Delhi Election Result 2025:  BJP को बढ़त, AAP के लिए बढ़ीं मुश्किलें? देखें ताजा आंकड़े

AAP के बड़े चेहरे पीछे, बीजेपी को खुशी

शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मंत्री आतिशी और अमानतुल्लाह खान जैसे बड़े नेता पीछे चल रहे हैं। हालांकि, मनीष सिसोदिया एक समय पीछे थे लेकिन बाद में उन्होंने बढ़त बना ली। ये नतीजे AAP के लिए झटका साबित हो सकते हैं, जबकि बीजेपी के खेमे में खुशी की लहर है।

बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा का बयान

Delhi Election Result 2025:  BJP को बढ़त, AAP के लिए बढ़ीं मुश्किलें? देखें ताजा आंकड़े

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि चुनाव परिणाम उनके पक्ष में आएंगे। उन्होंने कहा, "हमारे कार्यकर्ताओं ने जी-जान से मेहनत की है और जनता बदलाव चाहती है। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह अपने बयानों से स्पष्ट कर चुके हैं कि वे हार से घबराए हुए हैं। हमने उन्हें मुद्दों से भागने नहीं दिया।"

बीजेपी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा की प्रतिक्रिया

बीजेपी उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "दिल्ली के लोग अब बदलाव चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल पहले ही हार मान चुके हैं। दिल्ली बहुत पिछड़ चुकी है और जनता इसे अब और बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब है और वह किसी भी सीट पर मजबूत स्थिति में नहीं है। आप पार्टी भी 20 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी।"

कड़ी सुरक्षा के बीच 19 स्थानों पर मतगणना जारी

Delhi Election Result 2025:  BJP को बढ़त, AAP के लिए बढ़ीं मुश्किलें? देखें ताजा आंकड़े

दिल्ली में कुल 19 स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एलिस वाज ने बताया कि गिनती के लिए 5,000 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई, जिसके 30 मिनट बाद ईवीएम से डाले गए मतों की गणना शुरू हुई। अब दोनों प्रक्रियाएं साथ चल रही हैं।

क्या कहते हैं रुझान?

बीजेपी: 43 सीटों पर आगे

आम आदमी पार्टी (AAP): 25 सीटों पर आगे

कांग्रेस: 2 सीटों पर आगे

अब सभी की नजर इस बात पर है कि शुरुआती रुझान फाइनल नतीजों में कितने सही साबित होते हैं। क्या बीजेपी बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी, या आम आदमी पार्टी वापसी कर पाएगी? इसका फैसला अगले कुछ घंटों में हो जाएगा।

Leave a comment