Delhi Weather News: दिल्ली में गरज और चमक के साथ होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की पीली चेतावनी, जानिए मौसम का पूरा हाल

दिल्ली में गरज और चमक के साथ होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की पीली चेतावनी, जानिए मौसम का पूरा हाल, मौसम अपडेट, इंडिया हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिनीद न्यूज़

Delhi Weather News: दिल्ली में गरज और चमक के साथ होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की पीली चेतावनी, जानिए मौसम का पूरा हाल 

दिल्ली में बुधवार को हुई रिमझिम बरसात से मौसम सुहावना हो गया है। लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं।

Delhi Weather News: दिल्ली में गरज और चमक के साथ होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की पीली चेतावनी, जानिए मौसम का पूरा हाल

नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार सुबह बूंदाबांदी और झमाझम बरसात हुई। इसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गुरुवार और शुक्रवार को राजधानी के विभिन्न हिस्सों में तेज बरसात का अनुमान जताया हैं।

दिल्ली में बुधवार को हुई अच्छी बारिश

Delhi Weather News: दिल्ली में गरज और चमक के साथ होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की पीली चेतावनी, जानिए मौसम का पूरा हाल

दिल्ली में बुधवार (7 अगस्त) सुबह से ही बादलों का आवागमन शुरू हो गया था। उस दौरान आसपास कई इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बरसात भी देखने को मिली। दोपहर में अचानक काले बादल छाने से कई जगहों पर अच्छी बरसात हुई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सामान्यतया बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की उम्मीद जताई हैं। इस दौरान 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती हैं। साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती हैं।

प्रदेश में कल कहां और कितनी हुई बारिश?

Delhi Weather News: दिल्ली में गरज और चमक के साथ होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी की पीली चेतावनी, जानिए मौसम का पूरा हाल

* सफदरजंग - 12.3 मिमी (मिली मीटर)

* पालम - 5.7 मिमी (मिली मीटर)

* लोधी रोड - 20.8 मिमी (मिली मीटर)

* रिज - 2.9 मिमी (मिली मीटर)

* दिल्ली विवि - 3.2 मिमी (मिली मीटर)

* पूसा - 2.1 मिमी (मिली मीटर)

* नजफगढ़ - 26.7 मिमी (मिली मीटर)

* पीतमपुरा - 7.2 मिमी (मिली मीटर)

* मयूर विहार - 46.7 मिमी (मिली मीटर)

 

Leave a comment