Paris Olympics 2024: वेटलिफ्टिंग में ओलंपिक पदक जीतने से चूका भारत, Mirabai Chanu फाइनल में चौथे स्थान पर रहकर मेडल रेस से हुई बाहर

Paris Olympics 2024: वेटलिफ्टिंग में ओलंपिक पदक जीतने से चूका भारत, Mirabai Chanu फाइनल में चौथे स्थान पर रहकर मेडल रेस से हुई बाहर, Mirabai मेडल रेस से बाहर

Paris Olympics 2024: वेटलिफ्टिंग में ओलंपिक पदक जीतने से चूका भारत, Mirabai Chanu फाइनल में चौथे स्थान पर रहकर मेडल रेस से हुई बाहर 

टोक्यो ओलंपिक- 2020 में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर देश कानाम रोशन किया था, और पेरिस ओलंपिक में भी उन्हें खास उम्मीद थी। लेकिन मीराबाई को इस बार निराशा ही मिली। वो क्लीन एंड जर्क के अपने लास्ट प्रयास में 114 किग्रा वजन नहीं उठा सकीं और मेडल की रेस से बाहर हो गईं। 

Mirabai Chanu, Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में बुधवार (7 August) का दिन का दिन भारत के लिए निराशाजनक रहा है। विनेश फोगाट की मेडल से चूकने वाली खबर देश को एक अच्छी खबर की उम्मीद थी कि, टोक्यो ओलंपिक-2020 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) एक बार फिर देश को  फाइनल में जीत दिलाएंगी।

Paris Olympics 2024: वेटलिफ्टिंग में ओलंपिक पदक जीतने से चूका भारत, Mirabai Chanu फाइनल में चौथे स्थान पर रहकर मेडल रेस से हुई बाहर

लेकिन मीराबाई भी फेल हो गईं। वह महिलाओं की 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी के लास्ट प्रयास में चौथे स्थान पर रहकर मेडल लाने से चूक गईं। इसी के साथ ओलंपिक 2024 में टोक्यो सिल्वर मेडेलिस्ट मीराबाई भारत के लिए दो मेडल जीतने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाई। बता दें कि अभी तक सुशील कुमार, पीवी सिंधू और मनु भाकर ने ही भारत को दो ओलंपिक मेडल दिलाए हैं।

मेडल रेस से बाहर हुई मीराबाई

मीराबाई चानू ने पेरिस ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल किया और सिर्फ एक किलो के अंतर से मेडल की रेस से बाहर हो गईं, यह सचमुच निराशाजनक था। इसमें चीन की जीहुई हाउ ने गोल्ड मेडल जीता, जिन्होंने कुल 206 किलो वजन उठाया और खिताब अपने नाम किया। इसी के साथ दूसरे स्थान पर रही रोमानिया की मिहेला वैलेंटिना को सिल्वर मेडल मिला, जिन्होंने 205 किलो वजन उठाया और थाईलैंड की लिफ्टर ने 200 किलो वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

Paris Olympics 2024: वेटलिफ्टिंग में ओलंपिक पदक जीतने से चूका भारत, Mirabai Chanu फाइनल में चौथे स्थान पर रहकर मेडल रेस से हुई बाहर

स्नैच राउंड में रही तीसरे स्थान पर

मीराबाई चानू ने स्नैच राउंड में अपना शानदार प्रदर्शन दिया। उन्होंने पहले प्रयास में 85 किलोग्राम वजन उठाया और इसे आसानी से उठाने में सफल रही। वहीं, उन्होंने दूसरे प्रयास में 88 किलोग्राम वजन उठाने की कोशिश की, लेकिन इस बार वह सफल नहीं हो पाईं। हालांकि, तीसरे प्रयास में वे वजन उठाने में सफल रही। ऐसे में मीराबाई चानु ने स्नैच राउंड का अंत तीसरे स्थान पर रहते हुए किया।

Paris Olympics 2024: वेटलिफ्टिंग में ओलंपिक पदक जीतने से चूका भारत, Mirabai Chanu फाइनल में चौथे स्थान पर रहकर मेडल रेस से हुई बाहर

क्लीन एंड जर्क में मिला चौथा स्थान

इसके बाद मीरा बाई चानु ने क्लीन एंड जर्क में अच्छी शुरुआत के साथ अपना पहला प्रयास 107 किलोग्राम का रखा था, लेकिन बाकि खिलाड़ियों को बेहतर करते देख उन्होंने भी अपने वजन बढ़ाने का फैसला लिया और पहला प्रयास 111 किलोग्राम का रखा। ऐसे में उनका पहले प्रयास विफल रहा। वहीं, दूसरे प्रयास में मीराबाई ने ये वजन आसानी से उठा लिया। उन्होंने मेडल की रेस में बने रहने के लिए तीसरे प्रयास में 114 किलोग्राम उठाना था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई और चौथे स्थान पर रहकर मेडल इस से बाहर हो गई।

Leave a comment