Deva Box Office Day 5 Collection: मंगलवार को बदला बॉक्स ऑफिस का समीकरण, जानें देवा का कलेक्शन

शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन शानदार 2.4 करोड़ की कमाई की। फिल्म का कुल कलेक्शन 24.3 करोड़ हो चुका है।शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' ने बॉक्स

देवा की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही, लेकिन पहले वीकेंड में फिल्म ने मजबूती से पकड़ बनाई। मंगलवार को, शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ने बेहतरीन कमाई की।

Deva: शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही, जहाँ फिल्म की ओपनिंग कमाई करीब 5.5 करोड़ थी। अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' और अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' जैसी बड़ी फिल्मों के बीच देवा को खुलकर खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बावजूद, देवा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हार मानने के लिए तैयार नहीं थी। पहले वीकेंड में फिल्म ने अपनी पकड़ मजबूत की और सोमवार के बाद मंगलवार को भी कमाई के आंकड़े बेहतर हुए।

देवा ने 'स्काई फोर्स' को पछाड़ा

Deva Box Office Day 5 Collection: मंगलवार को बदला बॉक्स ऑफिस का समीकरण, जानें देवा का कलेक्शन

मंगलवार को 'देवा' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और 2.4 करोड़ की कमाई की। इस दिन फिल्म ने अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' को पछाड़ते हुए 1.42 करोड़ का कलेक्शन किया। सोमवार को फिल्म ने 2.75 करोड़ कमाए थे, जिससे ये साफ जाहिर होता है कि देवा बॉक्स ऑफिस पर किसी भी चुनौती से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

फिल्म की कुल कमाई

Deva Box Office Day 5 Collection: मंगलवार को बदला बॉक्स ऑफिस का समीकरण, जानें देवा का कलेक्शन

'देवा' ने पांच दिनों में कुल 24.3 करोड़ की नेट कमाई की है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 38.25 करोड़ हो गया है। यदि फिल्म का प्रदर्शन इस तरह जारी रहा, तो अगले सप्ताहांत तक देवा 50 से 60 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है।

'देवा' की कहानी 

Deva Box Office Day 5 Collection: मंगलवार को बदला बॉक्स ऑफिस का समीकरण, जानें देवा का कलेक्शन

रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर एसीपी देवा के किरदार में नजर आए हैं, जो एक हादसे में अपनी याददाश्त खो बैठता है, लेकिन अपने अतीत की यादों के साथ वह खाकी वर्दी की बेइज्जती करने वालों को छोड़ता नहीं है। समीक्षकों से फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिली हैं, लेकिन दर्शकों ने इसे सिनेमाघरों में ठीक-ठाक पसंद किया है।

Leave a comment