दिल्ली के स्कूलों में आज से शुरू नर्सरी एडमिशन, जाने कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी

नर्सरी, केजी और कक्षा 1 के लिए दिल्ली में एडमिशन 4 दिसंबर से शुरू, आवेदन 27 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन करें।

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा 1 के लिए एडमिशन प्रक्रिया सत्र 2026-27 के लिए शुरू हो गई है। आवेदन 27 दिसंबर 2025 तक किए जा सकते हैं। उम्र सीमा, दस्तावेज और पॉइंट सिस्टम पहले से तय किए गए हैं।

Delhi Nursery Admission 2026-27: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा 1 के लिए एडमिशन प्रक्रिया 4 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन के निर्देश पर पूरे दिल्ली में लागू की गई है। पेरेंट्स 27 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। नर्सरी के लिए उम्र 3 से 4 साल तय की गई है। एडमिशन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी स्कूलों को पॉइंट सिस्टम, सीटों की संख्या और नियम पहले ही सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2026-27 की शुरुआत

दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा 1 के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का एडमिशन प्रोसेस आज 4 दिसंबर से शुरू हो गया है। डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन के निर्देश पर स्कूलों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पेरेंट्स 27 दिसंबर 2025 तक अपने बच्चों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी स्कूलों को पहले ही अपनी वेबसाइट और DOE पोर्टल पर एडमिशन क्राइटेरिया, सीटों की संख्या और पॉइंट सिस्टम की जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

दिल्ली के स्कूलों में आज से शुरू नर्सरी एडमिशन, जाने कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी

उम्र सीमा और एडमिशन का नियम

DOE की गाइडलाइन के मुताबिक, नर्सरी के लिए 31 मार्च 2026 तक बच्चे की उम्र 3 से 4 साल के बीच होनी चाहिए। केजी के लिए उम्र 4 से 5 साल और कक्षा 1 के लिए 5 से 6 साल तय की गई है।

जो बच्चे पहले से उसी स्कूल में नर्सरी या केजी में पढ़ रहे हैं, उन्हें अगली कक्षा में ऑटोमेटिक प्रमोशन मिलेगा। नए एडमिशन सिर्फ नए आवेदकों के लिए होंगे। रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये तय की गई है और किसी भी तरह का डोनेशन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

नर्सरी एडमिशन के दौरान बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। इसके साथ वैध एड्रेस प्रूफ जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली या पानी का बिल, राशन कार्ड या पासपोर्ट देना जरूरी है।

पेरेंट्स की पहचान का प्रूफ, बच्चे और माता-पिता की पासपोर्ट साइज फोटो, भाई-बहन का प्रमाण, एल्यूमिनाई सर्टिफिकेट और दिव्यांग श्रेणी के लिए डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट भी मांगे जा सकते हैं।

एडमिशन की पूरी टाइमलाइन

एडमिशन फॉर्म 4 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक जमा किए जा सकेंगे। सभी आवेदकों की सूची 9 जनवरी 2026 को जारी होगी। 26 जनवरी को प्रत्येक बच्चे को दिए गए पॉइंट्स की जानकारी पब्लिश होगी।

पहली एडमिशन लिस्ट और वेटिंग लिस्ट 23 जनवरी को आएगी। इसके बाद 24 जनवरी से 3 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। दूसरी लिस्ट 9 फरवरी को जारी होगी और पूरी एडमिशन प्रक्रिया 19 मार्च 2026 को पूरी होगी।

Leave a comment