Columbus

Finland news : पोहयानमा फ़िनलैंड ( Pohjanmaa ) : बच्चों के टिक टोक ( TikTok ) वीडियो बनाने के चक्कर में लगी आग, पूरा घर भस्म

Finland news : पोहयानमा फ़िनलैंड ( Pohjanmaa  ) : बच्चों के टिक टोक ( TikTok  ) वीडियो बनाने के चक्कर में लगी आग, पूरा घर भस्म
सांकेतिक तस्वीर

बच्चों के टिक टोक ( TikTok  ) वीडियो बनाने के चक्कर में लगी आग, पूरा घर भस्म पोहयानमा फ़िनलैंड ( Pohjanmaa  )

फ़िनलैंड के पोहयानमा ( Pohjanmaa  ) में मंगलवार 9 मई को आग लगने के एक घटना में पूरा घर जल कर खाख हो गया है, ख़बरों के अनुसार ये घटना 2010 में जन्मे 13 वर्षीय 2 बच्चों के टिक टोक ( TikTok  ) वीडियो बनाने के क्रम में घटी। आग लगते ही बड़ी तेजी से फैली और देखते ही देखते इसने पुरे घर को जलाकर रख कर दिया। 

वीरानोमाइस उतीसेत के मुताबिक आग की शुरुआत 2010 में पैदा हुई दो लड़कियों के खेल से हुई. अधिकारियों को बताया गया है कि लड़कियों ने एक टिकटॉक ( TikTok  ) वीडियो बनाने के लिए  जलाकर मेज पर कुछ रख दिया था, जिससे आग लग गई।  आग के लगने से इतना धुंआ हो गया था कि दम घुटने से बचने के लिए उन्हें बाहर जाना पड़ा और जो सामान जलने के लिए टेबल पर रखा था उसे वहीँ पर छोड़ दिया। लोकल पुलिस ने अभी तक इस बात की पुस्टि नहीं की है। 

 

शाम को  6:19 बजे आपातकालीन केंद्र ( hätäkeskuks ) को आग लगने की सूचना मिली

 

Leave a comment