गेमर्स के लिए झटका, EA सर्वर डाउन होने से लॉग-इन और कनेक्टिविटी में दिक्कत

गुरुवार को EA के सर्वर कई देशों में डाउन हुए, जिससे EA FC Ultimate Team और अन्य गेम्स में कनेक्टिविटी और लॉग-इन इश्यू आया।

इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स (EA) के सर्वर गुरुवार को कई देशों में डाउन हो गए, जिससे गेमर्स को EA FC Ultimate Team सहित अन्य ऑनलाइन गेम्स और सेवाओं में लॉग-इन और कनेक्टिविटी की समस्याओं का सामना करना पड़ा। डाउनडिटेक्टर के अनुसार 54 प्रतिशत यूजर्स को सर्वर कनेक्शन, 18 प्रतिशत को गेमप्ले और 16 प्रतिशत को लॉग-इन इश्यू का सामना करना पड़ा। EA की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है।

EA Server Down: गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स (EA) के सर्वर कई देशों में डाउन हो गए, जिससे गेमर्स को EA FC Ultimate Team और अन्य ऑनलाइन गेम्स में लॉग-इन और कनेक्टिविटी में दिक्कतें हुईं। इस समस्या के दौरान सोशल मीडिया पर गेमर्स ने अपने अनुभव साझा किए और EA से समाधान की उम्मीद जताई। डाउनडिटेक्टर रिपोर्ट के अनुसार सर्वर कनेक्शन, गेमप्ले और लॉग-इन संबंधित समस्याएं सबसे अधिक सामने आई हैं। फिलहाल EA की ओर से इस इश्यू को ठीक करने की समयसीमा नहीं दी गई है।

सर्वर डाउन के कारण गेमिंग प्रभावित

इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स (EA) के सर्वर गुरुवार को डाउन होने से कई देशों के गेमर्स ऑनलाइन गेम्स और सर्विसेज का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। EA FC Ultimate Team पर इसका सबसे ज्यादा असर देखा गया। यूजर्स ने लॉग-इन, मैच ज्वॉइन और गेमप्ले के दौरान कनेक्शन बनाए रखने में समस्याओं की शिकायत की है।

डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 54 प्रतिशत यूजर्स ने कनेक्टिविटी इश्यू, 18 प्रतिशत ने गेमप्ले डिसरप्शन और 16 प्रतिशत ने लॉग-इन से संबंधित प्रॉब्लम रिपोर्ट की। सोशल मीडिया पर गेमर्स लगातार अपने अनुभव साझा कर रहे हैं और EA से समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

गेमर्स के लिए झटका, EA सर्वर डाउन होने से लॉग-इन और कनेक्टिविटी में दिक्कत

कंपनी का अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

EA की तरफ से अभी तक सर्वर डाउन होने के कारणों या समस्या को ठीक करने की समयसीमा पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि कुछ यूजर्स ने सर्विस आंशिक रूप से रिकवर होने की जानकारी दी है, लेकिन पूरी समस्या अभी बनी हुई है।

इंटरनेट सर्विस डाउन के हालिया मामले

EA सर्वर डाउन की घटना से पहले यूट्यूब भी कई देशों में डाउन हो गया था। अमेरिका समेत कई देशों में यूजर्स को YouTube ऐप, YouTube Music और YouTube Kids पर ‘समथिंग वेंट रॉन्ग’ एरर मैसेज देखने को मिला। यूट्यूब ने बाद में बताया कि वीडियो रिकमंडेशन सिस्टम में तकनीकी खामी के कारण प्रॉब्लम आई थी।

Leave a comment