सोना लगातार तीसरे दिन तेजी में है। दिल्ली में 24 कैरेट का भाव 1,35,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 211,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों और वैश्विक मांग सोने-चांदी को सपोर्ट दे रही है।
Gold-Silver Price Today: सोना लगातार तीसरे दिन बढ़त में है और निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है। 19 दिसंबर 2025 की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 135,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 134,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी सोने के भाव में बढ़त देखने को मिली है। चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 134,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहरवार गोल्ड रेट
देश के अलग-अलग शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव इस प्रकार हैं। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 123,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट 135,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 123,610 रुपये और 24 कैरेट 134,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 123,660 रुपये और 24 कैरेट 134,900 रुपये है। चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 123,610 रुपये और 24 कैरेट 134,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोना 123,760 रुपये और 24 कैरेट 135,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भोपाल में 22 कैरेट सोना 123,660 रुपये और 24 कैरेट 134,900 रुपये है।
फेडरल रिजर्व का असर
सोने में तेजी के पीछे वैश्विक कारण भी हैं। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने ब्याज दर में कटौती की संभावना को समर्थन दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पॉलिसी मेकर आगे सावधानी से कदम बढ़ाएंगे। यह बयान अमेरिकी श्रम डेटा के बाद आया है। अमेरिका में बेरोजगारी दर चार साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है और नवंबर में नौकरियों में वृद्धि अक्टूबर में देखी गई कमजोरी को पूरी तरह भर नहीं सकी। इन संकेतों से निवेशकों का रुझान सुरक्षित संपत्ति की ओर बढ़ा है और सोना लाभान्वित हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय सोने का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर (spot) भाव 4,325.02 डॉलर प्रति औंस पर है। वैश्विक बाजार में geopolitical tension, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों और निवेशकों की बढ़ती मांग सोने की कीमतों को सपोर्ट दे रही है। ऐसे समय में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
चांदी में भी मजबूती
सोने की तरह चांदी में भी तेजी जारी है। शुक्रवार की सुबह चांदी का भाव 211,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। विदेशी बाजार में सिल्वर का हाजिर भाव 66.04 डॉलर प्रति औंस है। चांदी में तेजी का कारण सप्लाई में कमी, सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग, मजबूत खुदरा और औद्योगिक मांग, सिल्वर ETF में अच्छा निवेश और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें हैं।
चीन और वैश्विक सप्लाई का असर
विशेष रिपोर्ट्स के अनुसार चीन 2026 से चांदी के निर्यात पर रोक लगाने की योजना बना रहा है। अगर यह कदम लागू होता है तो वैश्विक बाजार में दबाव बढ़ सकता है। चीन का चांदी भंडार इस समय एक दशक के सबसे निचले स्तर पर है। इस साल अब तक चांदी की कीमतों में 126 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। एनालिस्ट्स का मानना है कि चांदी की सप्लाई में लगातार पांचवें साल कमी देखी जा रही है और यह रुझान आगे भी जारी रह सकता है।











