Gold Silver Price 1 May 2025: अपने शहर में आज सोने की क्या कीमत है? जानिए लेटेस्ट अपडेट

Gold Silver Price: 1 मई 2025 को मजदूर दिवस के दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। जानें 24K, 22K, 18K के रेट और अपने शहर का लेटेस्ट भाव।

1 मई 2025 को मजदूर दिवस के मौके पर सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट रही। बाजार बंद होने के कारण बुधवार का अंतिम रेट ही आज लागू रहेगा।

Gold Silver Price: 1 मई 2025 यानी मजदूर दिवस के दिन अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये जानना ज़रूरी है कि आज बाज़ार बंद है, इसलिए कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज वही रेट लागू होंगे जो बुधवार 30 अप्रैल 2025 को बंद हुए थे।

बाजार बंद, लेकिन जानिए बुधवार का अंतिम रेट क्या रहा?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना घटकर ₹94,361 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी की कीमत भी गिरावट के साथ ₹94,114 प्रति किलो रह गई। इसका मतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट के कारण घरेलू बाजार में भी सोना-चांदी सस्ता हुआ है।

सोने के अन्य कैरेट्स के रेट क्या हैं?

Gold Silver Price 1 May 2025: अपने शहर में आज सोने की क्या कीमत है? जानिए लेटेस्ट अपडेट

अगर आप 23K, 22K, 18K या 14K सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो उनकी कीमतें इस प्रकार रही:

995 शुद्धता (23K के करीब): ₹93,983 प्रति 10 ग्राम

916 शुद्धता (22K): ₹86,435 प्रति 10 ग्राम

750 शुद्धता (18K): ₹70,771 प्रति 10 ग्राम

585 शुद्धता (14K): ₹55,201 प्रति 10 ग्राम

आपके शहर में सोना कितने का मिल रहा है?

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, जयपुर, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में 22 कैरेट सोना लगभग ₹89,390 से ₹89,890 प्रति 10 ग्राम, और 24 कैरेट सोना ₹97,520 से ₹98,030 प्रति 10 ग्राम तक बिक रहा है। 18 कैरेट की कीमतें ₹73,140 से ₹73,550 प्रति 10 ग्राम के बीच हैं।

Gold Silver Price 1 May 2025: अपने शहर में आज सोने की क्या कीमत है? जानिए लेटेस्ट अपडेट

दिल्ली में सबसे बड़ी गिरावट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाला सोना 900 रुपये की गिरावट के साथ ₹98,550 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹98,100 प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली – ₹1,02,000 से घटकर ₹98,000 प्रति किलो हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल क्या कहती है?

विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी में गिरावट आई है। हाजिर सोना $43.35 की गिरावट के साथ $3,273.90 प्रति औंस पर पहुंचा। वहीं, हाजिर चांदी 1.83% घटकर $32.33 प्रति औंस रही।

Leave a comment