Gujrat Accident News: झील में नहाते समय डूबे छह मासूम बच्चे, चार की मौत, दो बच्चों की तलाश जारी

गुजरात हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, अहमदाबाद हिंदी न्यूज़, सूरत हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

शहर में एक के बाद एक झील में डूबने की घटना सामने आ रही है. कुछ दिन पहले एक ही परिवार के सात सदस्य की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई थी। तथा मंगलवार को भावनगर में 6 बच्चे झील में नहाते समय डूब गए।

भावनगर: गुजरात के भावनगर के बोरतलाव गांव में मंगलवार (२१ मई) को दोपहर 12:25 बजे छह बच्चों के डूबने की खबर सामने आई। बताया कि इस हादसे में पांच लड़कियों और एक लड़के के झील में डूबने से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने Subkuz.com को बताया कि सभी बच्चे बोरतलाव गांव के रहने वाले थे. सभी बच्चे कपड़े धोने और नहाने के लिए झील के किनारे गए। नहाते समय अचानक तेज बहाव से सभी बच्चे पानी में दुब गए।

Gujrat Accident News: झील में नहाते समय डूबे छह मासूम बच्चे, चार की मौत, दो बच्चों की तलाश जारी

स्थानीय लोगों ने बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर झील की ओर दौड़ कर गए तथा डूबती हुई पांचों लड़कियों को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने बताया कि इलाज के दौरान चार लड़कियों ने दम तोड़ दिया तथा एक लड़की की हालत अभी नाजुक हैं। गोताखोर की टीम मौके पर पहुंचकर एक लापता बच्चे की तलाश कर रही हैं।

Leave a comment