Hariyana Assembly Election 2024: All India Kisan Sabha के अध्यक्ष बने बजरंग पुनिया, कांग्रेस पार्टी में शामिल होते ही मिली जिम्मेदारी

Hariyana Assembly Election 2024: All India Kisan Sabha के अध्यक्ष बने बजरंग पुनिया, कांग्रेस पार्टी में शामिल होते ही मिली जिम्मेदारी, अध्यक्ष बने बजरंग पुनिया

अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने पर बजरंग पूनिया ने कहा कि मैं पार्टी का आभार व्यक्त करना चाहता हूँ, जिसने मुझे इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Hariyana: पहलवान बजरंग पूनिया ने शुक्रवार (6 सितंबर) को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इसके तुरंत बाद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बजरंग पूनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर बजरंग पूनिया ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इस अवसर पर उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी का धन्यवाद किया है।

Hariyana Assembly Election 2024: All India Kisan Sabha के अध्यक्ष बने बजरंग पुनिया, कांग्रेस पार्टी में शामिल होते ही मिली जिम्मेदारी

खरगे ने पूनिया को अध्यक्ष के रूप में किया नियुक्ति

बजरंग पूनिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, "मैं हमारे अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने मुझे इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। मैं संकट का सामना कर रहे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके संघर्ष में साझीदार बनने की कोशिश करूंगा और संगठन का सच्चा सिपाही बनकर कार्य करूंगा। जय किसान!

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को पहलवान बजरंग पूनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बजरंग पूनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी दे दी है।"

Hariyana Assembly Election 2024: All India Kisan Sabha के अध्यक्ष बने बजरंग पुनिया, कांग्रेस पार्टी में शामिल होते ही मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस में शामिल हुए बजरंग पुनिया

पहलवान विनेश फोगट के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के कुछ घंटे बाद ही बजरंग पूनिया को कांग्रेस पार्टी ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रवक्ता पवन खेड़ा और हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान समेत कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में बजरंग पूनिया और विनेश फोगट ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी की।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के.सी.वेणुगोपाल ने विनेश और बजरंग को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा, "आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। हम शुरुआत से ही पहलवानों के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे। हमें इन दोनों पहलवानों पर गर्व है।" वहीं कांग्रेस में शामिल होने के बाद बजरंग पूनिया ने कहा, "कांग्रेस के साथ हमेशा रहेंगे। पूरे देश की पार्टी ने मुश्किल समय में हमारा साथ दिया, लेकिन बीजेपी ने हमारा समर्थन नहीं किया।"

Leave a comment