Hariyana Election 2024: कौन हैं BJP उम्मीदवार मंजू हुड्डा? जो भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव, पिता DSP और पति गैंगस्टर...

Hariyana Election 2024: कौन हैं BJP उम्मीदवार मंजू हुड्डा? जो भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव, पिता DSP और पति गैंगस्टर... कौन हैं BJP उम्मीदवार मंज

हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी द्वारा सूची जारी करने के बाद से मंजू हुड्डा चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनके पति का नाम राजेश है, जो रोहतक में एक प्रसिद्ध गैंगस्टर के रूप में जाने जाते हैं। मंजू का संबंध गुरुग्राम से है।

Hariyana: हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए एक महीने से भी कम समय रह गया है। बीजेपी, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में व्यस्त हैं। इसी बीच, 90 सीटों वाले हरियाणा के लिए बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

Hariyana Election 2024: कौन हैं BJP उम्मीदवार मंजू हुड्डा?  जो भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव, पिता DSP और पति गैंगस्टर...

इस सूची में एक नाम सबको हैरान कर रहा है। दरअसल, बीजेपी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गढ़ी सांपला-किलोई सीट पर मंजू हुड्डा को उम्मीदवार के रूप में उतारा है। मंजू हुड्डा एक गैंगस्टर की पत्नी हैं।

मंजू हुड्डा बनी चर्चा का विषय

बीजेपी की सूची जारी होने के बाद से मंजू हुड्डा चर्चा का विषय बन गई हैं। उनके पति का नाम राजेश है, जो रोहतक के एक प्रसिद्ध गैंगस्टर के रूप में जाने जाते हैं। मंजू का निवास गुरुग्राम में है और उनके पिता प्रदीप यादव पुलिस विभाग में डीएसपी रह चुके हैं। मंजू हुड्डा रोहतक जिला परिषद की चेयरमैन हैं और उन्होंने 2022 में इस पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचन हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया।

Hariyana Election 2024: कौन हैं BJP उम्मीदवार मंजू हुड्डा?  जो भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव, पिता DSP और पति गैंगस्टर...

भूपेंद्र हुड्डा मेरे पिता जैसे हैं- मंजू हुड्डा 

टिकट मिलने के बाद मंजू ने भूपेंद्र हुड्डा को अपने पिता के समान बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह हुड्डा से आशीर्वाद लेने जाएंगी। उम्मीदवार बनाए जाने के बाद मंजू ने कहा, "मेरे पास मेरी मेहनत, जनता का समर्थन और मेरा विश्वास है। मेरा कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है।"

क्या कहा मंजू हुड्डा ने?

मंजू हुड्डा ने कहा, "मेरे पति ने किसी के साथ भी बुरा व्यवहार नहीं किया है। यदि लोग उन्हें सही तरह से जानेंगे, तो वे समझेंगे कि उनके बारे में जो भी बातें की जा रही हैं, वो सच से परे हैं।" मंजू हुड्डा के पति, राजेश उर्फ सरकारी, रोहतक के एक प्रसिद्ध गैंगस्टर हैं। उनके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और लूट के कई मामले दर्ज हैं, जो राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में हैं।

Hariyana Election 2024: कौन हैं BJP उम्मीदवार मंजू हुड्डा?  जो भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव, पिता DSP और पति गैंगस्टर...

 मंजू ने यह भी बताया कि उन्होंने राजनीति में कदम अपने पति राजेश की सलाह पर रखा। अपने पिता के बाद, उन्होंने अपने पति से काफी कुछ सीखा। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि पार्टी से उन्हें केवल इतना निर्देशित किया गया है कि वे लोगों के लिए जमीनी स्तर पर मेहनत करें।

भूपेंद्र हुड्डा फिर से उतरे चुनावी मैदान में

भूपेंद्र हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई से एक बार फिर चुनाव लड़ने की तैयारी कर सकते हैं। हालांकि, पार्टी ने अभी तक उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। हुड्डा इस क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं और उन्होंने 2000 में पहली बार इस सीट से विधायक के रूप में जीत हासिल की थी।

 

Leave a comment