Haryana Election 2024: कैसे घर बैठे वोटर स्लिप करे डाउनलोड? फॉलो करे ये स्टेप्स

हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 सीटों के लिए इस शनिवार को मतदान, सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए हैं, मतदाताओं को वोट डालने में कोई कठिनाई न हो

मतदाता वोटर हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर 1950 के माध्यम से मतदाता अपने बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन ऐप (Voter Helpline App) को डाउनलोड करके, मतदाता 1950 नंबर टाइप कर सकते हैं और इसके सामने अपनी वोटर आईडी क्रमांक दर्ज करके वोटर स्लिप प्राप्त कर सकते हैं।

Gurugram: हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 सीटों के लिए इस शनिवार को मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए हैं। मतदाताओं को वोट डालने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए चुनाव आयोग हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। मतदाता वोटर हेल्पलाइन और टोल-फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके अपनी वोटर स्लिप प्राप्त कर सकते हैं।

बुजुर्गों के लिए मतदान केंद्र पर बैठने की व्यवस्था

Haryana Election 2024: कैसे घर बैठे वोटर स्लिप करे डाउनलोड? फॉलो करे ये स्टेप्स

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी, निशांत कुमार यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक मतदान केंद्र पर बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। हर मतदान केंद्र पर बुजुर्गों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।

इस पहल का उद्देश्य यह है कि मतदाता आराम से अपना वोट डाल सकें। पटौदी, सोहना, बादशाहपुर और गुड़गांव सहित चारों विधानसभा क्षेत्रों के आरओ ने सभी 1507 मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवा दी हैं।

1950 टाइप करके घर बैठे प्राप्त करें वोटर्स स्लिप

Haryana Election 2024: कैसे घर बैठे वोटर स्लिप करे डाउनलोड? फॉलो करे ये स्टेप्स

विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने अपने क्षेत्र के मतदाताओं को वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप वितरित कर दी है। अगर किसी व्यक्ति को अब तक यह स्लिप प्राप्त नहीं हुई है, तो वह 1950 टाइप करके अपनी स्लिप निकाल सकता है। सभी मतदाता 5 अक्टूबर को अपने पहचान-पत्र के साथ मतदान केंद्र पर जाएं।

यदि किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची में है लेकिन उसके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो वह निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, मनरेगा जॉब कार्ड, सेवा आईडी, पेंशन प्रपत्र, श्रम विभाग द्वारा जारी हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड आदि दिखाकर वोट डाल सकता है।

Leave a comment