Haryana Election News 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, पहलवान विनेश के खिलाफ उतारा 'कैप्टन', देखें लिस्ट

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, पहलवान विनेश के खिलाफ उतारा 'कैप्टन', देखें लिस्ट, हरियाणा हिंदी न्यूज़, पॉलिटिक्स हिंदी न्यूज़

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 21 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गई है। खास बात यह है कि जुलाना सीट से भाजपा ने कैप्टन योगेश बैरागी को उम्मीदवार बनाया है, जिनका मुकाबला कांग्रेस की प्रत्याशी और मशहूर पहलवान विनेश फोगाट से होगा।

Haryana Election News 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, पहलवान विनेश के खिलाफ उतारा 'कैप्टन', देखें लिस्ट

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 21 नामों को मंजूरी दी गई है। इससे पहले भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिससे अब तक कुल 88 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जा चुके हैं। इस सूची में कुछ प्रमुख नामों में नारायणगढ़ से पवन सैनी, पेहोवा से जय भगवान शर्मा, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी, राई से कृष्णा गहलावत, और पटौदी से बिमला चौधरी शामिल हैं। जुलाना सीट पर भाजपा के योगेश बैरागी की सीधी टक्कर कांग्रेस की प्रत्याशी और मशहूर पहलवान विनेश फोगाट से होगी। विनेश फोगाट ने 6 सितंबर को नई दिल्ली में पहलवान बजरंग पूनिया के साथ कांग्रेस में शामिल हुई थीं।

भाजपा ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी 

Haryana Election News 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, पहलवान विनेश के खिलाफ उतारा 'कैप्टन', देखें लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 21 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा अधिसूचित इस सूची में मनीष ग्रोवर को रोहतक से, संजय सिंह को नूंह से, और ऐजाज खान को पुनाहना से चुनाव लड़ने के लिए चुना गया है। इसके अलावा, पवन सैनी नारायणगढ़ से, सतपाल जांबा पुंडरी से, और देवेंद्र कौशिक गन्नौर से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

Haryana Election News 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, पहलवान विनेश के खिलाफ उतारा 'कैप्टन', देखें लिस्ट

भाजपा ने 4 सितंबर 2024 को अपनी पहली सूची में 67 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी का नाम भी शामिल था। वह कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी मेवा सिंह से होगा।

हरियाणा में 5 OCT को होगा चुनाव

Haryana Election News 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, पहलवान विनेश के खिलाफ उतारा 'कैप्टन', देखें लिस्ट

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान की तारीख को बदलकर 5 अक्टूबर कर दिया गया है, जबकि पहले यह तारीख 1 अक्टूबर थी। सभी 90 सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में होगा, और चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। वर्तमान हरियाणा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त हो रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव 2019 में, भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने मिलकर सरकार बनाई थी। 2019 के नतीजों में भाजपा को 40 सीटें, कांग्रेस को 31 सीटें और जजपा व अन्य दलों को 19 सीटें मिली थीं।

 

 

Leave a comment