Himachal Pradesh Snow: हिमाचल प्रदेश में भयंकर बर्फबारी, क्रिसमस की छुट्टियों पर लगा ब्रेक, पर्यटकों की बढ़ गई मुसीबत

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण क्रिसमस की छुट्टियों पर ब्रेक लग गया, जिससे पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू

हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के कारण 200 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। इसके साथ ही, बर्फबारी और फिसलन के कारण चार पर्यटकों की मौत हो गई है। मनाली से लाहुल की दिशा में गए कई पर्यटक हिमपात के कारण फंस गए थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

Himachal Pradesh Snow: हिमाचल प्रदेश में भयंकर बर्फबारी, क्रिसमस की छुट्टियों पर लगा ब्रेक, पर्यटकों की बढ़ गई मुसीबत

शिमला: हिमाचल प्रदेश में शिमला सहित कई स्थानों पर बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे तापमान जमाव बिंदु से नीचे गिर गया है। क्रिसमस की छुट्टियों के दौरान पर्यटकों के लिए बर्फबारी का अनुभव खास बन गया है, लेकिन बर्फबारी के कारण वाहनों के लिए संकट भी उत्पन्न हो गया है। शिमला, मनाली और अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को 'व्हाइट क्रिसमस' का आनंद मिल रहा हैं।

बर्फबारी के चलते 226 सड़कें बंद हो गई हैं और होटल बुकिंग में भी वृद्धि देखी जा रही है। हालांकि, बर्फीली सड़कों पर वाहन फिसलने की घटनाओं के कारण चार लोगों की मौत हो गई हैं।

भारी बर्फबारी के चलते एक पर्यटक की मौत 

Himachal Pradesh Snow: हिमाचल प्रदेश में भयंकर बर्फबारी, क्रिसमस की छुट्टियों पर लगा ब्रेक, पर्यटकों की बढ़ गई मुसीबत

हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिमपात का आनंद लेने के लिए दिल्ली से आए एक पर्यटक की कार हादसे में मौत हो गई। हादसे की शिकार कार के ड्राइवर की पहचान 22 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है, जो दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र का निवासी था। सोमवार को हिमांशु की कार हनोगी पुल के पास नाले में गिर गई थी, जिसके परिणामस्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

इस हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हुए थे। इनमें से हिमांशु को प्राथमिक उपचार के बाद मंडी के जोनल अस्पताल रेफर किया गया था, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण हनोगी पुल के किनारे पर रेलिंग न होना बताया जा रहा है, जिससे कार मोड़ पर फिसलकर नाले में गिर गई। 

पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

Himachal Pradesh Snow: हिमाचल प्रदेश में भयंकर बर्फबारी, क्रिसमस की छुट्टियों पर लगा ब्रेक, पर्यटकों की बढ़ गई मुसीबत

हिमाचल प्रदेश के लाहुल में सिस्सू से कोकसर तक और अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए पुलिस ने 17 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। बर्फबारी के कारण 7000 पर्यटक और 1200 वाहन फंस गए थे। इस दौरान पुलिस जवानों ने रातभर बर्फ से ढकी सड़कों पर मिट्टी डालकर वाहनों को निकालने का प्रयास किया और सुरक्षा सुनिश्चित की।

हिमपात के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं, और कई पर्यटक अटल टनल के भीतर फंसे हुए थे। इस वजह से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, लेकिन पुलिस ने शांतिपूर्वक मोर्चा संभालते हुए पर्यटकों से गाड़ियों में ही बैठे रहने की अपील की। कुछ पर्यटक चार किलोमीटर पैदल चलकर धुंधी पुल पहुंचे और फिर फोर बाय फोर वाहनों के जरिए होटलों तक पहुंचे। अधिकतर पर्यटकों ने रात गाड़ियों में ही बिताई।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने बताया कि अटल टनल के पास फंसे सैकड़ों वाहनों और पर्यटकों को सोमवार देर रात तक सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्होंने पर्यटकों को बर्फबारी के दौरान गाड़ी चलाने से परहेज करने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की चेतावनी दी।

Leave a comment