IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने जड़ा शतक, जो रूट, कोहली-सचिन का ध्वस्त किया महारिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने IND vs AUS मैच में शानदार शतक जड़ते हुए विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और जो रूट का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, स्टीव स्मिथ

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक लगाकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारतीय गेंदबाजों के सामने धैर्य और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्मिथ ने 167 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के जड़े।

स्पोर्ट्स न्यूज़: बॉक्सिंग-डे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक लगाते हुए एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में स्मिथ ने 167 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। यह उनके टेस्ट करियर का 34वां शतक रहा। उनकी इस पारी ने न केवल भारतीय गेंदबाजों को कड़ी चुनौती दी, बल्कि ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया।

इस दौरान स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को पीछे छोड़ दिया।

स्टीव स्मिथ का दमदार शतक 

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने जड़ा शतक, जो रूट, कोहली-सचिन का ध्वस्त किया महारिकॉर्ड

भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने अपनी 68 रनों की नाबाद पारी को आगे बढ़ाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। स्मिथ ने खेल की शुरुआत से ही आत्मविश्वास भरी बल्लेबाजी की और कप्तान पैट कमिंस के साथ भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने 163 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें उन्होंने अपने क्लास और धैर्य का प्रदर्शन किया।

इस शतक के साथ स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट का भारत के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट शतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्मिथ ने भारत के खिलाफ अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा भारत के खिलाफ सर्वाधिक है। अब तक स्मिथ ने भारत के खिलाफ 23 टेस्ट मैचों में 11 शतक और 5 अर्धशतक बनाए हैं। इसके विपरीत, जो रूट ने भारत के खिलाफ 30 टेस्ट मैचों में 10 शतक और 11 अर्धशतक बनाए हैं।

स्मिथ ने तोडा महान दिग्गजों का रिकॉर्ड 

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने जड़ा शतक, जो रूट, कोहली-सचिन का ध्वस्त किया महारिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में लगातार दूसरे मैच में शानदार शतक जड़कर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस पारी के साथ स्मिथ ने क्रिकेट इतिहास के दिग्गज बल्लेबाजों ब्रायन लारा और सुनील गावस्कर की टेस्ट शतक की सूची में बराबरी कर ली। स्मिथ के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में कुल 34 शतक हो गए हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में उनसे ज्यादा शतक अब केवल 6 खिलाड़ियों के नाम हैं।

इसके अलावा, स्मिथ ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। स्मिथ ने इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी में अपना 10वां शतक जड़ा है, जबकि कोहली और तेंदुलकर के नाम इस ट्रॉफी में 9-9 शतक हैं।

भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में सबसे अधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज 

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने जड़ा शतक, जो रूट, कोहली-सचिन का ध्वस्त किया महारिकॉर्ड

* स्टीव स्मिथ (43 इनिंग्स में) - 11 शतक
* जो रूट (55 इनिंग्स में) - 10 शतक 
* गैरी सोबर्स (30 इनिंग्स में) - 8 शतक 
* विव रिचर्ड्स (41 इनिंग्स में) - 8 शतक 
* रिकी पोंटिंग (51 इनिंग्स में) - 8 शतक

Leave a comment