IND Vs ENG ODI Series: बाराबती स्टेडियम में मैच टिकट खरीदने के दौरान मची भगदड़, कई लोग हुए घायल; मौके पर पहुंची पुलिस

IND Vs ENG ODI Series के लिए बाराबती स्टेडियम में टिकट खरीदने के दौरान भगदड़ मच गई। कई लोग घायल हुए और स्थिति संभालने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले एकदिवसीय क्रिकेट मैच को लेकर बारबती स्टेडियम में दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार से काउंटर पर टिकटों की बिक्री शुरू होते ही स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी उमड़ पड़े।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारत और इंग्लैंड के बीच कटक के बाराबती स्टेडियम में 9 फरवरी को खेले जाने वाले तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले के टिकटों को लेकर बुधवार को अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टिकट खरीदने के लिए भारी भीड़ जमा होने के कारण भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कई लोग बेहोश हो गए और कुछ घायल भी हुए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया। घायल लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आगे टिकट वितरण के दौरान बेहतर प्रबंधन किया जाएगा। 

टिकट खरीदने के दौरान मची भगदड़

IND Vs ENG ODI Series: बाराबती स्टेडियम में मैच टिकट खरीदने के दौरान मची भगदड़, कई लोग हुए घायल; मौके पर पहुंची पुलिस

कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच 9 फरवरी को होने वाले वनडे मैच के लिए दर्शकों का उत्साह चरम पर है। छह साल बाद इस ऐतिहासिक मैदान पर अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हो रहा है, जिसके चलते टिकट काउंटर पर भारी भीड़ देखने को मिली। बुधवार को टिकट बिक्री शुरू होने के बाद स्थिति बेकाबू हो गई।

जानकारी के अनुसार, साढ़े ग्यारह हजार टिकटों के लिए मंगलवार रात से ही करीब 10,500 लोग कतार में खड़े थे। बुधवार सुबह भीड़ बढ़ने से हालात बिगड़ गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन को भीड़ नियंत्रित करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लोगों ने टिकट बिक्री की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। दर्शकों का आरोप है कि कुछ लोगों को बिना लाइन में लगे टिकट खरीदने की अनुमति दी गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। एक महिला क्रिकेट प्रशंसक मोनिका ने नाराजगी जताते हुए कहा, "हर जगह वीआईपी कल्चर हावी है। यहां भी वैसी ही स्थिति है। यह बंद होना चाहिए। जो पहले आए हैं, उन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए।"

बाराबती स्टेडियम में टिकट बिक्री के दौरान अव्यवस्था, पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा

IND Vs ENG ODI Series: बाराबती स्टेडियम में मैच टिकट खरीदने के दौरान मची भगदड़, कई लोग हुए घायल; मौके पर पहुंची पुलिस

भारत और इंग्लैंड के बीच 9 फरवरी को होने वाले वनडे मैच के लिए बाराबती स्टेडियम में टिकट बिक्री के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। स्थिति इस कदर बिगड़ गई कि पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

कटक डीसीपी जगमोहन मीणा और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। भारी भीड़ और गर्मी के बीच पानी की व्यवस्था न होने के चलते लोग बेहद परेशान दिखे। टिकट काउंटर पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन बुधवार को ही अधिकांश टिकट खत्म हो गए। टिकट न मिलने से निराश होकर कई लोग बिना टिकट लौटते नजर आए।

टिकट बिक्री व्यवस्था पर उठे सवाल

IND Vs ENG ODI Series: बाराबती स्टेडियम में मैच टिकट खरीदने के दौरान मची भगदड़, कई लोग हुए घायल; मौके पर पहुंची पुलिस

ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (ओसीए) ने प्रमाण पत्र दिखाकर प्रति व्यक्ति अधिकतम दो टिकट बिक्री की व्यवस्था की थी। काउंटर पर 5 और 6 फरवरी को टिकट मिलने की योजना बनाई गई थी, लेकिन पहले ही दिन लगभग सभी टिकट बिक गए।

महिलाओं की उपस्थिति को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। कई महिलाओं ने कहा कि वे अपने परिवार के लिए टिकट खरीदने आई हैं, लेकिन कुछ महिलाएं मैच के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकीं। इससे यह चर्चा तेज हो गई कि इन महिलाओं को कतार में खड़ा कर टिकट की कालाबाजारी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

Leave a comment