Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Jammu - Kashmir में हाई अलर्ट पर सुरक्षा बल, Pak-बॉर्डर पर कड़ी नजर

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Jammu - Kashmir में हाई अलर्ट पर सुरक्षा बल, Pak-बॉर्डर पर कड़ी नजर , स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Jammu -kashmir

जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को काफी सख्त कर दिया गया है। बढ़ती आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर, जम्मू-कश्मीर के हर कोने में पुलिस और सेना के जवान तैनात हैं, जो किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी सुरक्षा निगरानी को बढ़ा दिया गया है, और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है।

Jammu -Kashmir: स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सुरक्षाबलों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। वीरवार को जम्मू शहर के एमए स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ध्वजारोहण करेंगे। सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन स्थल पर संभावित ड्रोन हमलों को विफल करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। जम्मू शहर के सभी संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है।

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Jammu - Kashmir में हाई अलर्ट पर सुरक्षा बल, Pak-बॉर्डर पर कड़ी नजर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जम्मू संभाग में सेना और सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ 225 किमी लंबी नियंत्रण रेखा (LOC) और 192 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा (आइबी) पर अपनी निगरानी को और बढ़ा दिया गया है।

आंतरिक क्षेत्रों में नाकों की संख्या बढ़ाई

अधिकारीयों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत आंतरिक क्षेत्रों में नाकों की संख्या बढ़ाई जा रही है और साथ ही तलाशी अभियान भी चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में चेकिंग के दौरान नागरिकों से सहयोग की अपील की है और उन्हें बताया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को देने के लिए आगे आना चाहिए।

विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमें आतंकी खतरों को नाकाम करने के लिए उच्च स्तर की सतर्कता और आक्रामक अभियानों का संचालन कर रही हैं। उन्होंने सीमा सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने, ड्रोन से संबंधित उपायों, संवेदनशील स्थानों और अंतर-जिला सीमाओं पर संयुक्त जांच बिंदुओं की स्थापना पर भी जोर दिया।

ड्रोन द्वारा की जाएगी निगरानी

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Jammu - Kashmir में हाई अलर्ट पर सुरक्षा बल, Pak-बॉर्डर पर कड़ी नजर

स्टेडियम के आस-पास की छतों पर तैनात शार्प शूटर जम्मू में स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य स्थल मौलाना आजाद स्टेडियम को पुलिस और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती के साथ लगभग पूरी तरह से सील कर दिया गया है। समारोह के दौरान देशविरोधी तत्वों द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल से किसी प्रकार की वारदात को अंजाम देने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने सभी आवश्यक तैयारियां कर ली हैं।

स्टेडियम के आस-पास की छतों पर शार्प शूटर को तैनात किया गया है। उन्हें ऐसे विशेष उपकरण दिए गए हैं, जो पल भर में ड्रोन को हवा में गिराने की क्षमता रखते हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिन स्थलों पर वाहनों की पार्किंग होनी है, उन्हें सुरक्षा कारणों से बुधवार शाम को ही खाली करवा लिया गया है।

इन स्थलों में संभाग की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयरहाउस, जम्मू बस स्टैंड, साइंस कॉलेज, ज्यूल थियेटर के करीब पार्किंग के स्थान शामिल हैं। यहां भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में आतंकियों के पास अमेरिकी हथियार और गुरिल्ला युद्ध का अनुभव, जो सुरक्षाबलों के लिए नई चुनौती बन गया है।

 

 

 

Leave a comment