Independence Day: 78th Independence Day! नरेंद्र मोदी सहित 6,000 अथिति समारोह में होंगे शामिल, लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा

Independence Day: 78th Independence Day! नरेंद्र मोदी सहित 6,000 अथिति समारोह में होंगे शामिल, लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा , ललीला हिंदी न्यूज़,पीएम मोदी न्यूज़

पूरा देश 78वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य उत्सव मना रहा है। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर लगातार 11वीं बार तिरंगा फहराया है। इस लाल किले पर आयोजित समारोह में आमंत्रित किए गए 6000 विशेष मेहमानों में पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाला भारतीय दल, अटल नवाचार मिशन से लाभान्वित छात्र, बीआरओ के कर्मचारी और ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल हैं।

New Delhi: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को लाल किले पर आयोजित समारोह में छह हजार विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इनमें पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाला भारतीय दल, अटल नवाचार मिशन से लाभान्वित विद्यार्थी, सीमा सड़क संगठन बीआरओ के कर्मी और ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की थीम '2047 में विकसित भारत' है। यह समारोह 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों को फिर से प्रोत्साहित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा।

Independence Day: 78th Independence Day! नरेंद्र मोदी सहित 6,000 अथिति समारोह में होंगे शामिल, लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा

लाल किले पर आयोजित समारोह में अतिथियों को आमंत्रित

जानकारी के अनुसार बताया कि राष्ट्रीय उत्साह के इस पर्व के दौरान जनभागीदारी बढ़ाने के लिए इस वर्ष लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में लगभग 6,000 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। ये अतिथि विभिन्न क्षेत्रों से आए हैं, जिनमें युवा, जनजातीय समुदाय, किसान, महिलाएं और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हैं। इन सभी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं और पहलों की सहायता से अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की है।

कई स्वयंसेवक भी होंगे कार्यक्रम में शामिल

मंत्रालय के अनुसार, 'अटल नवाचार मिशन और पीएम श्री योजना से लाभान्वित होने वाले छात्र और 'मेरी माटी मेरा देश' के अंतर्गत मेरा युवा भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।' अतिथियों में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा वित्तपोषित जनजातीय कारीगर, वन धन विकास सदस्य, जनजातीय उद्यमी, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी और किसान उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे।

ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के विजेता भी शामिल

मंत्रालय ने बताया कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग दो हजार लोगों को पारंपरिक पोशाक में इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। 'माई जीओवी' और आकाशवाणी के सहयोग से रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित की गई विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के 3000 विजेता भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे।

Independence Day: 78th Independence Day! नरेंद्र मोदी सहित 6,000 अथिति समारोह में होंगे शामिल, लाल किले पर फहरायेंगे तिरंगा

लाल किले पर पीएम मोदी का स्वागत

लाल किले पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने करेंगे। रक्षा सचिव, दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार का प्रधानमंत्री से परिचय कराएंगे। इसके बाद, दिल्ली क्षेत्र के जीओसी प्रधानमंत्री मोदी को सलामी मंच पर ले जाएंगे, जहाँ संयुक्त अंतर-सेवा और दिल्ली पुलिस गार्ड प्रधानमंत्री को सामान्य सलामी देंगे।

झंडा फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगे संजीत सैनी

इसके बाद, प्रधानमंत्री सलामी गारद का निरीक्षण करेंगे। प्रधानमंत्री के गार्ड का नेतृत्व सेना की टुकड़ी के मेजर अर्जुन सिंह करेंगे, जबकि नौसेना की टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर गुलिया भावेश एनके करेंगे और वायु सेना की टुकड़ी का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर अक्षरा उनियाल करेंगी। लेफ्टिनेंट संजीत सैनी झंडा फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगे।

 

Leave a comment