Independence Day 2024: झारखंड के सीएम सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में फहराया तिरंगा, जनता को संबोधित करते हुए 35,000 नियुक्तियों का किया एलान

Independence Day 2024: झारखंड के सीएम सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में फहराया तिरंगा, जनता को संबोधित करते हुए 35,000 नियुक्तियों का किया एलान, झारखंड हिंदी न्यूज़

78वें स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची मद तिरंगा झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अक्टूबर महीने तक 35,000 नई नियुक्तियों का कार्य किया जाएगा।

Ranchi: 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री (Hemant Sore) ने ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया। परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता को संबोधित किया और न केवल अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया, बल्कि विपक्षियों पर भी तीखा प्रहार किया।

सीएम हेमंत विरोधिकर्ताओं पर कसा ताना

Independence Day 2024: झारखंड के सीएम सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में फहराया तिरंगा, जनता को संबोधित करते हुए 35,000 नियुक्तियों का किया एलान

मुख्यमंत्री ने विरोधी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि "झारखंड के विकास में बाधा डालने के लिए कुछ निहित स्वार्थों से प्रेरित विरोधी तत्व लगातार अड़चनें पैदा कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि "इन तत्वों ने कई बार झारखंड के विकास की राह में कांटे बिछाए, लेकिन जनता के अटूट समर्थन और विश्वास ने हमें हर कठिनाई को पार करने की ताकत दी।" इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कहा "हमें पूरा विश्वास है कि जब इरादे दृढ़, दिल में विश्वास हो और नीयत साफ हो, तो दुनिया की कोई ताकत आपको झुका नहीं सकती। झारखंड के लोग अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करते आए हैं, यह हमारी परंपरा रही है।"

झारखंड सरकार की उपलब्धियां

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लगभग 20 मिनट के संबोधन में अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने 'झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' की शुरुआत का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना के माध्यम से 48 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है।

सीएम ने युवाओं को किया संबोधित

युवाओं को संबोधित करते हुए, सीएम ने कहा कि 'जेएसएससी' के माध्यम से अक्टूबर तक 35 हजार नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने 'मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना' के तहत 12,417 आवेदनों को स्वीकृत करने और लाभुकों के बीच 262 करोड़ रुपये का ऋण वितरण करने का भी उल्लेख किया।

'मुख्यमंत्री सारथी योजना' के तहत, बिरसा केंद्रों में लाखों युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा, हर महीने युवाओं को 1000 रुपये और युवतियों व दिव्यांगों को 1500 रुपये रोजगार प्रोत्साहन भत्ते के रूप में दिए जा रहें हैं।

Independence Day 2024: झारखंड के सीएम सोरेन ने मोरहाबादी मैदान में फहराया तिरंगा, जनता को संबोधित करते हुए 35,000 नियुक्तियों का किया एलान

सिविल सेवा भर्ती और फेलोशिप योजना का ऐलान

झारखंड के मुख्यमंत्री ने हाल ही में घोषणा की है कि झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 342 पदों पर नियुक्ति के लिए परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा, इसी साल से ’मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना’ शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत पीएचडी करने वाले छात्र, जिन्होंने नेट, गेट या जेट परीक्षा पास की है, उन्हें प्रति माह 22,500 से 25,000 रुपये की फेलोशिप दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि राज्य के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट के स्थान पर प्रति माह 200 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। इससे राज्य के 41 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचेगा। राज्य का वन आवरण और वृक्षारोपण अब राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 34% बन चुका है। हमारे राज्य में पर्यटन के विकास की विशाल संभावनाएं हैं। इको-टूरिज्म के साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर भी पर्यटन की दृष्टि से सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

समारोह में कई लोगों को किया सम्मानित

पुलिस अधिकारियों सहित कई व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने काजल कुमारी को उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया। काजल कुमारी, जो मात्र 13 वर्ष की थी, उसने एक 11 वर्षीय लड़के को डूबने से बचाया था। यह उनके साहस और तत्परता का प्रमाण है। इसके अलावा, सीएम सोरेन ने IPS प्रभात कुमार को उनकी सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित किया।

 

 

 

Leave a comment