Himachal Politics News: स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल के डिप्टी सीएम ने भाजपा पर कसा तंज, कहां- 'सरकार गिराने की बजाय मदद करें प्रधानमंत्री जी'

स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल के डिप्टी सीएम ने भाजपा पर कसा तंज, कहां- 'सरकार गिराने की बजाय मदद करें प्रधानमंत्री जी', पॉलिटिक्स न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार से प्रदेश में हिमालयन बटालियन की स्थापना की मांग की। इसके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र सरकार से आपदाओं में मदद के लिए सहयोग की अपील भी की।

Himachal Politics News: स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल के डिप्टी सीएम ने भाजपा पर कसा तंज, कहां- 'सरकार गिराने की बजाय मदद करें प्रधानमंत्री जी'

शिमला: 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिमला के रिज मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भाग लिया और ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस, होम गार्ड, ट्रैफिक पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट और गाइड तथा पुलिस और होम गार्ड बैंड की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहां कि हिमाचल प्रदेश के वीर सपूतों ने देश में अपनी पहचान बनाई है. ऐसे में केंद्र सरकार को हिमाचल में अपनी हिमालयन बटालियन स्थापित करनी चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई - डिप्टी सीएम

Himachal Politics News: स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल के डिप्टी सीएम ने भाजपा पर कसा तंज, कहां- 'सरकार गिराने की बजाय मदद करें प्रधानमंत्री जी'

उपमुख्यमंत्री जी ने अपने भाषण में प्रदेशवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और कहां कि हिमाचल केवल देवभूमि नहीं, बल्कि वीर भूमि भी है। इस प्रदेश के बहादुर जवानों ने अपने साहस और पराक्रम को साबित किया है। देश का पहला परमवीर चक्र हिमाचल के सपूत मेजर सोमनाथ शर्मा को मिला है। अब तक हिमाचल को कुल चार परमवीर चक्र प्राप्त हुए हैं।

हिमाचल में आई आपदा पर डिप्टी सीएम ने जताया दुख

Himachal Politics News: स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल के डिप्टी सीएम ने भाजपा पर कसा तंज, कहां- 'सरकार गिराने की बजाय मदद करें प्रधानमंत्री जी'

उप मुख्यमंत्री ने कहां कि इस वर्ष बारिश के दौरान प्रदेश में भारी आपदा का भयानक दृश्य देखने को मिला है। आपदा के कारण प्रदेश को 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और 200 से अधिक लोग काल के ग्रास में समा गए हैं। 33 लोग अब भी लापता हैं, जबकि अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं। सर्च ऑपरेशन में जुटे जवानों और प्रशासन की प्रशंसा करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने आशा व्यक्त की कि इस त्रासदी के दौरान केंद्र सरकार प्रदेश सरकार की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। प्रदेश सरकार प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है और इसके लिए प्रदेश की जनता का सहयोग आवश्यक हैं।

भाजपा पर बोला हमला

Himachal Politics News: स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल के डिप्टी सीएम ने भाजपा पर कसा तंज, कहां- 'सरकार गिराने की बजाय मदद करें प्रधानमंत्री जी'

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहां कि भाजपा एक ओर परिवारवाद और बार-बार चुनावों से छुटकारे की बात करती है, जबकि दूसरी ओर प्रदेश में सरकार को गिराने के लिए भाजपा ने असफल प्रयास किए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वे अपने बयान पर ध्यान दें और चुनी हुई सरकार को गिराने के बजाय उसे आर्थिक सहायता देने का कार्य करें। हिमाचल प्रदेश में पिछले साल और इस साल आपदा के कारण भारी नुकसान हुआ है, ऐसे में पीएम मोदी हिमाचल का दौरा कर आपदा में आर्थिक सहायता प्रदान करें।

प्रदेश सरकार कर रही अपना काम - डिप्टी सीएम

Himachal Politics News: स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल के डिप्टी सीएम ने भाजपा पर कसा तंज, कहां- 'सरकार गिराने की बजाय मदद करें प्रधानमंत्री जी'

प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी घोषणाओं को पूरा करने के लिए पूर्ण आत्मविश्वास के साथ काम कर रही है। शिमला में देश का सबसे लंबा रोपवे स्थापित होने जा रहा है। सरकार विभिन्न क्षेत्रों में रोपवे का जाल बिछाने के लिए प्रयासरत है और हिमाचल प्रदेश रोपवे के क्षेत्र में अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष HRTC (हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन) ने अपने बेड़े में कुल 256 नई बसें शामिल की हैं। हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थलों के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश की सहकारी संस्थाओं में कंप्यूटरीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की धांधली को रोका जा सके।

Leave a comment