इंडिगो फ्लाइट को मिली बम धमकी, वाराणसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट 6E-6719 को बम धमकी मिली। विमान इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला।

वाराणसी में इंडिगो फ्लाइट को बम धमकी मिलने पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रियों और विमान की पूरी जांच की। किसी तरह का विस्फोटक नहीं मिला, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Uttar pradesh: रविवार शाम हैदराबाद से वाराणसी आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E-6719 में कुल 237 यात्री सवार थे। जैसे ही विमान वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचा, क्रू मेंबर को टॉयलेट में एक कागज मिला, जिस पर लिखा था कि विमान में बम है और कभी भी फट सकता है। पायलट ने तुरंत यह सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी।

ATC ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई और एयरपोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया। रनवे, टर्मिनल और डिपार्चर एरिया पर सुरक्षा बल तैनात किए गए, साथ ही 10 से अधिक एम्बुलेंस भी लगाई गई।

सुरक्षा एजेंसियों ने किया कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त

इंडिगो फ्लाइट को मिली बम धमकी, वाराणसी एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग

एयरपोर्ट पर ATS, STF, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। यात्रियों को विमान से उतारकर कई बार जांचा गया। करीब दो घंटे तक उनकी पूछताछ और हाथों की हैंड राइटिंग जांच की गई। गोमती जोन के डीसीपी आकाश पटेल और एसीपी प्रतीक चौहान भी फोर्स के साथ मौजूद रहे।

जांच में विमान और यात्रियों से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। एहतियातन यात्रियों के लगेज की भी जांच की गई और आसपास का इलाका सील कर दिया गया।

एयरपोर्ट की सुरक्षा सुनिश्चित

यात्रियों को मुख्य टर्मिनल भवन में लाकर रखा गया। उन्हें स्कैनर से जांच कर अराइवल लाउंज में भेजा गया। पूछताछ में यात्रियों से अंग्रेजी के अक्षर A से Z और नंबर 1 से 10 तक लिखवाए गए ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा सके।

एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि पूरी जांच के बाद विमान को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया गया और एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों का संचालन सामान्य किया गया।

Leave a comment