IPL 2024 DC vs GT Match: दिल्ली और गुजरात के बीच रोमांचक मुकाबला, दिल्ली ने आखरी गेंद पर जीता मैच, पंत की कप्तानी पारी

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने गुजरात को आखरी गेंद पर चार रनों से हरा दिया।

IPL 2024 DC vs GT Match: दिल्ली और गुजरात के बीच रोमांचक मुकाबला, दिल्ली ने आखरी गेंद पर जीता मैच, पंत की कप्तानी पारी

स्पोर्ट्स: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच बुधवार को खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक से भरपूर था। टॉस हारकर के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर आठ विकेट के नुकसान पर 220 रन ही बना सकी और मात्र चार रन से मैच हार गई। यह दिल्ली की गुजरात के खिलाफ लगातार दूसरी विजय है। पिछला मैच दिल्ली ने छह विकेट से अपने नाम किया था।

साई सुदर्शन ने खेली 65 रन की शानदार पारी

IPL 2024 DC vs GT Match: दिल्ली और गुजरात के बीच रोमांचक मुकाबला, दिल्ली ने आखरी गेंद पर जीता मैच, पंत की कप्तानी पारी

दिल्ली के 225 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने शुभमन गिल (6) रन का विकेट जल्दी ही गंवा दिया। उनके आउट होने के बाद बेटिंग करने आए साई सुदर्शन ने आते ही लम्बे-लम्बे छक्के लगान शुरू कर दिया। साई सुदर्शन ने ओपनर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा के साथ मिलकर 82 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। गुजरात नके लिए ऋद्धिमान साहा ने 25 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। उनका साथ देने वाले साई सुदर्शन ने 39 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के की मदद से 65 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

मिलर की पारी ने बढ़ाया मैच का रोमांच

IPL 2024 DC vs GT Match: दिल्ली और गुजरात के बीच रोमांचक मुकाबला, दिल्ली ने आखरी गेंद पर जीता मैच, पंत की कप्तानी पारी

दिल्ली  गेंदबाज रसिख सलाम ने 15वें ओवर में शाहरुख खान (8) का विकेट लेकर गुजरात को पांचवां झटका दिया। उसके बाद कुलदीप यादव ने राहुल तेवतिया (4) का विकेट झटकर गुजरात को एक बार फिर से मुसीबत में लेकर खड़ा कर दिया। गुजरात की टीम को आखरी पांच ओवर में 78 रन की जरुरत थी. उसके बाद डेविड मिलर ने अपना रंग दिखाते हुए नोत्र्जे के 17वें ओवर में छक्के-चौके लगाकर 24 रन बटोरे और मात्र 21 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। मिलर ने 23 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और तीन छक्के की मदद से 55 रन की अहम पारी खेली। साई किशोर (13) ने 19वें ओवर में रसिख की दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगा कर एक बार फिर से मैच का रुख पलट दिया, लेकिन आखरी गेंद में टीम पांच रन नहीं बना पाई और हार गई।

वॉरियर ने 15 रन पर तीन विकेट झटके

IPL 2024 DC vs GT Match: दिल्ली और गुजरात के बीच रोमांचक मुकाबला, दिल्ली ने आखरी गेंद पर जीता मैच, पंत की कप्तानी पारी

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर दिल्ली को पाहे बल्लेबाजी का न्योता दिया। ओपनर बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने पहले तीन ओवर में ही दो चौके और तीन छक्के की मदद से पृथ्वी शॉ के साथ मिलकर अपनी टीम का स्कोर 34 रन तक पहुंचा दिया। लेकिन चौथे ओवर में संदीप वॉरियर ने आक्रमक गेंदबाजी करते हुए जैक फ्रेजर (23) और पृथ्वी शॉ (11) को पवेलियन भेज कर दिल्ली को बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया। फ्रेजर ने 14 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन बनाए। वॉरियर ने छठे ओवर में शाई होप (5) को आउट कर दिल्ली को एक और बड़ा झटका दिया। वॉरियर के हमले के कारण पावरप्ले में दिल्ली ने तीन विकेट के नुकसान पर मात्र 44 रन बनाए थे।

अक्षर पटेल की बेहतरीन पारी

IPL 2024 DC vs GT Match: दिल्ली और गुजरात के बीच रोमांचक मुकाबला, दिल्ली ने आखरी गेंद पर जीता मैच, पंत की कप्तानी पारी

दिल्ली की टीम को झटके से उबारने का काम अक्षर पटेल ने किया। अक्षर पटेल ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ मिलकर दिल्ली की पारी को पटरी पर लाया। दोनों ने मिलकर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 113 रन की साझेदारी की, जिसकी बदौलत टीम का स्कोर 4 विकेट पर 157 रन हुआ. अक्षर पटेल ने 43 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और चार छक्के की मदद से 66 रन की शानदार पारी खेली। उसके बाद नूर अहमद की गेंद पर साई किशोर के हाथो में अपना कैच टपका बैठे।

पंत की कप्तानी पारी

IPL 2024 DC vs GT Match: दिल्ली और गुजरात के बीच रोमांचक मुकाबला, दिल्ली ने आखरी गेंद पर जीता मैच, पंत की कप्तानी पारी

दिल्ली के कप्तान पंत ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर टीम को खतरे से उबारा और टीम को अच्छे स्कोर पर पहुंचाया। अक्षर पटेल के आउट होने के बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने पंत का अच्छा साथ निभाया और टीम के लिए ताबड़तोड़ बेटिंग करते हुए मात्र 7 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 26 रन की नाबाद पारी खेली। दुरी तरफ कप्तान पंत ने गुजरात के बल्लेबाजों की अच्छी क्लास लगाई। उन्होंने आखरी के ओवर में रूद्र रूप अपनाते हुए मोहित शर्मा की छह गेंदों पर चौके-छक्के से 31 रन जड़ दिए. पंत ने 43 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और आठ छक्के की मदद से 88 रन की नाबाद कप्तानी पारी खेली।

Leave a comment