IPL 2024 PBKS vs GT Match: गुजरात ने पंजाब को तीन विकेट से दी मात, तेवतिया ने खेली मैच जिताऊ पारी, साई किशोर ने लिए चार विकेट

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 2024 के 37वें मैच में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच छोटे स्कोर का शानदार मुकाबला देखने को मिला। जिसे गुजरात ने तीन विकेट से जीत लिया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को 143 रनों का आसान सा लक्ष्य दिया।

IPL 2024 PBKS vs GT Match: गुजरात ने पंजाब को तीन विकेट से दी मात, तेवतिया ने खेली मैच जिताऊ पारी, साई किशोर ने लिए चार विकेट

स्पोर्ट्स: गुजरात टाइंटस ने रविवार (२१ अप्रेल) को खेले गए 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को तीन विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के बाद गुजरात आठ अंक के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हुए गुजरात के सामने 143 रन का लक्ष्य रखा, जिसे गुजरात ने सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। गुजरात की इस जीत के हीरो राहुल तेवतिया न्होंने 36 रनों की नाबाद पारी खेली और साई किशोर जिन्होंने चार और में चार महत्वपूर्ण सफलता हासिल कर पंजाब को बड़ा स्कोर बनाने नहीं दिया।

प्रभसिमरन सिंह और हरप्रीत बराड़ की पारी

IPL 2024 PBKS vs GT Match: गुजरात ने पंजाब को तीन विकेट से दी मात, तेवतिया ने खेली मैच जिताऊ पारी, साई किशोर ने लिए चार विकेट

गुजरात टाइंटस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उत्तरी पंजाब की शुरुआत शानदार रही. टीम के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कप्तान सैम करन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 52 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. प्रभसिमरन ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में टीम के लिए सबसे जयदा रन बनाए। उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 35 रन की शानदारी पारी खेली।

IPL 2024 PBKS vs GT Match: गुजरात ने पंजाब को तीन विकेट से दी मात, तेवतिया ने खेली मैच जिताऊ पारी, साई किशोर ने लिए चार विकेट

कप्तान सैम करन ने 19 गेंदों में मात्र 20 रन बनाए। आखरी के ओवरों में हरप्रीत बराड़ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तीन को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने मात्र 12 गेंदों का सामना करते हुए टीम के लिए चार चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन जोड़े। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज जयदा देर तक टिककर बल्लेबाजी नहीं कर पाया और जल्दी-जल्दी अपना विकेट गंवा दिया।

साई किशोर ने झटके चार विकेट

IPL 2024 PBKS vs GT Match: गुजरात ने पंजाब को तीन विकेट से दी मात, तेवतिया ने खेली मैच जिताऊ पारी, साई किशोर ने लिए चार विकेट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम को गुजरात टाइंटस के गेंदबाजों ने बीच-बीच में विकेट चटकाकर ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। गुजरात के लिए साई किशोर ने चार महत्वपूर्ण सफलता अपने नाम की है, उन्होंने जितेश शर्मा (13), शशांक सिंह (08), आशुतोष शर्मा (03) और हरप्रीत बराड़ (29) को अपना शिकार बनाया। इनके अलावा मोहित शर्मा और नूर अहमद को दो-दो जबकि राशिद खान को एक सफलता प्राप्त हुई।

शुभमन गिल और साई सुदर्शन

IPL 2024 PBKS vs GT Match: गुजरात ने पंजाब को तीन विकेट से दी मात, तेवतिया ने खेली मैच जिताऊ पारी, साई किशोर ने लिए चार विकेट

पंजाब के 143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टीम की शुरुआत धीमी रही है और टीम को 29 के स्कोर पर ऋद्धिमान साहा (13) के रूप में पहला झटका लगा. उसके बाद साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 41 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की. गिल ने पारी के दौरान 29 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके की मदद से 35 रन की कप्तानी पारी खेली थी। 

IPL 2024 PBKS vs GT Match: गुजरात ने पंजाब को तीन विकेट से दी मात, तेवतिया ने खेली मैच जिताऊ पारी, साई किशोर ने लिए चार विकेट

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के आउट होने के बाद साई सुदर्शन ने टीम के लिए एक छोर को संभाल कर रखा. लेकिन दूसरे छोर पर डेविड मिलर (04) और अजमातुल्लाह उमरजई (13) रन बनाकर ज्यादा देर तक साथ नहीं निभा पाए. सुदर्शन ने 34 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके की मदद से 31 रन की सहमी हुई पर खेली थी।

राहुल तेवतिया की मैच जिताऊ पारी

IPL 2024 PBKS vs GT Match: गुजरात ने पंजाब को तीन विकेट से दी मात, तेवतिया ने खेली मैच जिताऊ पारी, साई किशोर ने लिए चार विकेट

गुजरात को संकट की घड़ी से निकालकर जीत दिलाने वाले हीरो राहुल तेवतिया है. उन्होंने आखिर तक एक छोर को संभालकर रखा. शाहरुख खान (08) और  राशिद खान (03) के आउट होने के बाद एक समय ऐसा लग रहा था कि कहीं मैच का पाशा पलट नहीं जाए. लेकिन गेंदबाजों के सामने खड़े राहुल तेवतिया ने मात्र 18 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके की मदद से नाबाद 36 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. पंजाब के लिए हर्षल पटेल ने तीन, लियाम लिविंगस्टोन ने दो जबकि सैम करन और अर्शदीप सिंह को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

Leave a comment