IPL 2024 RR vs MI Match: राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से दी शिकस्त, यशस्वी जायसवाल का तूफानी शतक, संदीप शर्मा ने लगाया विकेट का 'पंजा'

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 38वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 9 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

IPL 2024 RR vs MI Match: राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से दी शिकस्त, यशस्वी जायसवाल का तूफानी शतक, संदीप शर्मा ने लगाया विकेट का 'पंजा'

स्पोर्ट्स: राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अपने धमाकेदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए 38वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 179 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में राजस्थान ने 18.4 ओवर में मात्र एक विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. राजस्थान की जीत के हीरो यशस्वी जायसवाल और संदीप शर्मा रहे हैं।

मुंबई का टॉप ऑर्डर रहा फ्लॉप

IPL 2024 RR vs MI Match: राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से दी शिकस्त, यशस्वी जायसवाल का तूफानी शतक, संदीप शर्मा ने लगाया विकेट का 'पंजा'

राजस्थान के खिलाफ मुंबई की शुरुआत अन्य मुकाबले की तुलना में बहुत ज्यादा खराब रही. टीम का टॉप आर्डर 52 रन ही बना सका था. मुंबई के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा (6) और ईशान किशन (00) रन बनाकर जल्दी आउट हो गए. उसके बाद सूर्यकुमार कुमार यादव भी ज्यादा देर तक मैदान में टिक नहीं पाए और 10 रन बनाकर पवैलियन लोट गए।  

तिलक-वढेरा की मेहनत गई बेकार

IPL 2024 RR vs MI Match: राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से दी शिकस्त, यशस्वी जायसवाल का तूफानी शतक, संदीप शर्मा ने लगाया विकेट का 'पंजा'

मुंबई इंडियंस के लिए दो युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा और निहाल वढेरा ने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया. तिलक वर्मा ने 45 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 65 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं निहाल वढेरा ने 24 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और चार छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 49 रन बनाए. इन दोनों के अलावा मुंबई का कोई बल्लेबाज टिक कर बेटिंग नहीं कर पाया. हार्दिक पंड्या (10), टिम डेविड (3) रन ही बना सकें।

संदीप शर्मा ने झटके तीन विकेट

IPL 2024 RR vs MI Match: राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से दी शिकस्त, यशस्वी जायसवाल का तूफानी शतक, संदीप शर्मा ने लगाया विकेट का 'पंजा'

राजस्थान रॉयल के हीरो और 'मेन ऑफ द मैच' रहे संदीप शर्मा ने गेंदबाजी में बेस्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में मात्र 18 रन देकर पांच सफलता प्राप्त की. उन्होंने सीजन के अबतक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने ईशान किशन (00), सूर्यकुमार यादव (10), तिलक वर्मा (65), गेराल्ड कोएत्जी (00) और टीम डेविड (03) को अपना शिकार बनाया।

राजस्थान का दबदबा कायम

IPL 2024 RR vs MI Match: राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से दी शिकस्त, यशस्वी जायसवाल का तूफानी शतक, संदीप शर्मा ने लगाया विकेट का 'पंजा'

मुंबई से मिले 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने बड़ी आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। राजस्थान के लिए ओपनिंग साझेदारी काफी शानदार रही. यशस्वी जायसवाल और जॉस बटलर ने राजस्थान को तूफानी शुरुआत दिलाई और मात्र एक विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। राजस्थान के लिए मात्र पीयूष चावला को जोस बटलर (35) विकेट मिला था।

जायसवाल का तूफानी शतक

IPL 2024 RR vs MI Match: राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से दी शिकस्त, यशस्वी जायसवाल का तूफानी शतक, संदीप शर्मा ने लगाया विकेट का 'पंजा'

यशस्वी जायसवाल और जॉस बटलर ने राजस्थान के लिए पारी की अच्छी शुरुआत की. जॉस बटलर के आउट होने के बाद कप्तान संजू सैमसन ने यशस्वी जायसवाल के साथ शतकीय साझेदारी कर मुंबई को शिकस्त दी. जायसवाल ने पारी के दौरान 60 गेंदों का सामना करते हुए सात छक्के और नौ चौके की मदद से 104 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। वहीं संजू सैमसन ने 28 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 38 रन बनाए। 

Leave a comment