Lok Sabha Election 2024: पंजाब में भाजपा को जोरदार झटका, एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला AAP के साथ

पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बठिंडा हिंदी न्यूज़, राजनीती न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़, लुधियाना हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़

पंजाब में लोकसभा चुनाव एक जून को होंगे। इसी बीच राजनेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार चल रहा हैं। इसी क्रम में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता रॉबिन कुमार सांपला ने हाथ से कमल को छोड़कर आम आदमी पार्टी की झाड़ू पकड़ ली हैं।

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में भाजपा को जोरदार झटका, एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला AAP के साथ

जालंधर: देश में लोकसभा चुनाव से पहले राजनेताओं का दल-बदल करने का कार्यक्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन कोई न कोई नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाकर शामिल हो जाता है। इस क्रम में लोकसभा चुनाव के बीच पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को एक जोरदार झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता रॉबिन कुमार सांपला ने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया है। रॉबिन कुमार सांपला बीजेपी नेता विजय कुमार सांपला के सगे भतीजे हैं। युवा नेता रॉबिन कुमार सांपला पिछले कई वर्षों से भाजपा के साथ खड़े थे।

सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर दी जानकारी

Lok Sabha Election 2024: पंजाब में भाजपा को जोरदार झटका, एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला AAP के साथ

Subkuz.com की जानकारी के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता रॉबिन कुमार सांपला के (AAP Punjab) में मिल जाने के बाद जालंधर में आम आदमी पार्टी का परिवार और ज्यादा मजबूत हो गया है। बीजेपी एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला का बुके देकर पंजाब आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इनके आने से पार्टी को मजबूती मिली हैं।

Leave a comment