Lok Sabha Election: राजनाथ और डिंपल... उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधायक और सांसदों की साख लगी दांव पर, पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, राजनितिक हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़, वाराणसी हिंदी न्यूज़

उत्तर प्रदेश में लोकसभा का मुकाबला बहुत ज्यादा दिलचस्प और दमदार होने वाला हैं। इसकी वजह है आमना-सामना करने के लिए खड़े हुए पार्टी के उम्मीदवार। इनमे कोई तो सांसद है तो कोई विधायक पद पर हैं।

लखनऊ: देश में अठारहवीं लोकसभा का चुनाव कुछ दिलचस्प और बेहतरीन चुनावी मुकाबले का गवाह बनेगा। इस चुनावी जंग में लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य एक-दूसरे के सामने खड़े होकर लोहा लेंगे। प्रदेश की एक लोकसभा सीट पर दो मौजूदा सांसद के बीच घमासान देखने को मिलेगा। वहीं छह सीटों पर सांसदों और विधायकों के बीच कड़ी टक्कर होगी।

बुलंदशहर सीट पर दो सांसदों के बीच मुकाबला

Lok Sabha Election: राजनाथ और डिंपल... उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधायक और सांसदों की साख लगी दांव पर, पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा सीट है, जिनमे से बुलंदशहर एकमात्र ऐसी सीट है जिसपर दो मौजूदा सांसदों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान सांसद भोला राम सिंह जीत की तिकड़ी लगाने के इरादे से मैदान में उत्तरे हैं तो उन्हें बराबर की टक्कर देने के लिए  नगीना सीट के बहुजन समाज पार्टी के सांसद गिरीश कुमार चंद्र को बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने बुलंदशहर से उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में भेजा हैं।

मैनपुरी सीट पर डिंपल और जयवीर के बीच जंग

Lok Sabha Election: राजनाथ और डिंपल... उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधायक और सांसदों की साख लगी दांव पर, पढ़ें पूरी खबर

Subkuz.com की जानकारी के अनुसार प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर सांसद और विधायक के बीच कड़ी टक्कर होगी। यहां पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव की बहू और मौजूदा सांसद डिंपल यादव से दो-दो हाथ करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर कुमार सिंह को खड़ा किया है। जयवीर सिंह मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक हैं।

लखनऊ में सांसद और विधायक में टक्कर

Lok Sabha Election: राजनाथ और डिंपल... उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधायक और सांसदों की साख लगी दांव पर, पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सांसद और विधायक के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां पर केंद्र सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जीत की हैट्रिक मारने के लिए मैदान में उत्तर रहे हैं। उनके सामने डटकर कई टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा खड़े हुए है। रविदास लखनऊ मध्य से विधायक पद पर हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में सपा ने इस सीट पर फिल्म अभिनेत्री पूनम कुमारी सिन्हा को राजनाथ के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा था।

अवध में सांसद बनाम विधायक में मुकाबला

Lok Sabha Election: राजनाथ और डिंपल... उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधायक और सांसदों की साख लगी दांव पर, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक अवध क्षेत्र की फैजाबाद लोकसभा सीट के मतदाता सांसद बनाम विधायक के बीच महामुकाबले का फैसला करेंगे। यहां पर अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने जाने के बाद फैजाबाद लोकसभा सीट से तीसरी जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की टिकट से सांसद लल्लू कुमार सिंह ने कमर कस ली हैं। उन्हें पछाड़ देने के लिए समाजवादी पार्टी की टिकट से नौ बार विधायक रहने वाले अवधेश कुमार प्रसाद चुनाव मैदान में उतरे हैं।

अंबेडकरनगर सीट पर MP vs MLA

Lok Sabha Election: राजनाथ और डिंपल... उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधायक और सांसदों की साख लगी दांव पर, पढ़ें पूरी खबर

अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर एमपी (Member of Parliament) बनाम एमएलए (मेंबर ऑफ लेजिस्टिक ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन) के बीच कड़ी और रोचक चुनावी जंग देखने को मिलेगी। यहां से भारतीय जनता पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए रितेश कुमार पांडेय को और उनसे मुकाबला करने के लिए कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लालजी कुमार वर्मा को समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी बनाकर मैदान में खड़ा किया हैं।

हरदोई सीट पर भी सबकी नजर

Lok Sabha Election: राजनाथ और डिंपल... उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधायक और सांसदों की साख लगी दांव पर, पढ़ें पूरी खबर

अवध क्षेत्र की हरदोई सीट भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है क्योकि यहां से भारतीय जनत पार्टी के वर्तमान सांसद जयप्रकाश कुमार रावत और बहुजन समाज पार्टी के विधान परिषद सदस्य भीमराव अंबेडकर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। विधान परिषद सदस्य के रूप में अंबेडकर का कार्यकाल पांच मई को खत्म होगा। हालांकि हरदोई सीट पर 13 मई को उस समय अंबेडकर एमएलसी (Member of Legislative Council) नहीं रहेंगे।

Leave a comment