Bathinda Fire News: बठिंडा के उड़िया कॉलोनी की झुगी-झोपडी में लगी भयंकर आग, दो सगी बहनों की मौत

पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बठिंडा हिंदी न्यूज़, राजनीती न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़, लुधियाना हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़

बठिंडा में उड़िया कॉलोनी की झुग्गियों में मंगलवार (२३ अप्रेल) को सुबह अचानक से भयंकर आग लग गई। इस हादसे में चार-पांच झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस हादसे में आग की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत हो गई।

बठिंडा: सरहिंद नहर के किनारे बनी उड़िया कॉलोनी में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण एक झुग्गी में भयंकर आग लग गई। उसके बाद कुछ ही समय में आग की लपटों ने आसपास की चार-पांच झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के कारण झुग्गी में पड़ा गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. जिसके कारण आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देखकर लोगों में खलबलाहट मच गया और अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे।

हादसे का शिकार हुई दो सगी बहनें

Bathinda Fire News: बठिंडा के उड़िया कॉलोनी की झुगी-झोपडी में लगी भयंकर आग, दो सगी बहनों की मौत

अधिकारी ने Subkuz.com को बताया कि इस आगजनी का शिकार दो सगी बहनें हुई. दोनों बहिनें आग की लपटों की चपेट में आने से बुरी तरह जल गई। आसपास के मौजूदा लोगों ने उन्हे सिविल अस्पताल बठिंडा में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चियों के पिता ने दुःख जायर करते हुए बताया कि मंगलवार सुबह कॉलोनी में एक परिवार खाना पका रहा था। तभी अचानक से गैस की चिंगारी से झुग्गी में आग लग गई. तेज हवा चलने के कारण आग फेल गई और आसपास की झुग्गियों को भो अपनी चपेट में ले लिया। झुग्गियां आग में बुरी तरह जलकर राख हो गई. आग की लपटों को देखकर लोगों में डर के मारे हड़कंप मच गया। अपना बचाव करते हुए उन्होंने अपने चारों बच्चों को झुग्गियों से बाहर निकाल लिया था।

कमरे में जा छिपी दोनों बच्चियां

Bathinda Fire News: बठिंडा के उड़िया कॉलोनी की झुगी-झोपडी में लगी भयंकर आग, दो सगी बहनों की मौत

जानकारी के मुताबिक मृतक बच्ची के पिता ने पुलिस और मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घटना के दौरान आग से बचने के लिए उनकी दोनों बेटियां दूसरे कमरे में जाकर छिप गई थी. इसके बाद कमरे में पड़ा गैस सिलेंडर ने आग को पकड़ लिया और धड़ाम से फट गया. जिसके कर उस कमरे में भी आग लग गई और दोनों बेटियां बुरी तरह आग की लपटों में जलकर झुलस गई।

घटना के बारे में बताते हुए आगे कहा कि जब वह अपनी बेटियों को ढूंढने के लिए इधर-उधर गया तो दूसरे कमरे में दोनों बेटियां आग में बुरी तरह झुलस कर अचेत अवस्था में निचे जमीन पर पड़ी हुई थीं। इसके बाद उन्होंने किसी तरह बेटियों को बाहर निकाला और तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लेकर गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत करार दे दिया।

Leave a comment