IPL 2024 SRH vs RR Qualifier 2 Match: सनराजर्स हैदराबाद में राजस्थान को 36 रनों से शिकस्त देकर फ़ाइनल में बनाई जगह, राजस्थान के फैन का टुटा दिल

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

क्वालीफायर-2 में हार के बाद राजस्थान रॉयल्स का शानदार सीजन समाप्त हो गया है। आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान को सनराजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 रन से हार झेलनी पड़ी। राजस्थान की हार के बाद फैन स्टैंड्स में बैठकर रोने लगे।

IPL 2024 SRH vs RR Qualifier 2 Match: सनराजर्स हैदराबाद में राजस्थान को 36 रनों से शिकस्त देकर फ़ाइनल में बनाई जगह, राजस्थान के फैन का टुटा दिल

स्पोर्ट्स: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 36 रन से करारी शिकस्त दी। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बोर्ड पर लगाए  थे। जवाब में राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना पाई और हार के साथ ही राजस्थान का इस सीजन का सफर भी समाप्त हो गया। हैदराबाद रविवार को खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी।

यशस्वी जायसवाल ने दी टीम को अच्छी शुरुआत

IPL 2024 SRH vs RR Qualifier 2 Match: सनराजर्स हैदराबाद में राजस्थान को 36 रनों से शिकस्त देकर फ़ाइनल में बनाई जगह, राजस्थान के फैन का टुटा दिल

सनराजर्स हैदराबाद द्वारा 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे राजस्थान की टीम को यशस्वी जायसवाल और टॉम कोहलर कैडमोर की सलामी जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत की। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉम कोहलर कैडमोर (10) को आउट कर राजस्थान को पहला झटका दिया। यशस्वी जासवाल ने राजस्थान की पारी को पहला झटका लगने के बाद संभालते हुए पावरप्ले की समाप्ति तक स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 50 रन के पार पहुंचाया। जायसवाल ने मात्र 21 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 42 रन की तेजतरार पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

ध्रुव जुरैल ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी

IPL 2024 SRH vs RR Qualifier 2 Match: सनराजर्स हैदराबाद में राजस्थान को 36 रनों से शिकस्त देकर फ़ाइनल में बनाई जगह, राजस्थान के फैन का टुटा दिल

राजस्थान रॉयल के लिए यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरैल के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज टिक कर बेटिंग नहीं कर पाया। टीम को लगातार अंतर में एक के बाद एक झटके लग रहे थे. कप्तान संजू सैमसन (10), रियान पराग (6), शिमरॉन हेत्मायर (4), रविचंद्रन अश्विन (0) और रोवमैन पोवेल (6) रन बनाकर आउट हो गए। ध्रुव जुरैल 36 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। हैदराबाद के लिए शाहबाज अहमद को तीन तथा अभिषेक शर्मा को दो व पैट कमिंस और टी नटराजन को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।

हैदराबाद को पावरप्ले में लगे तीन झटके

IPL 2024 SRH vs RR Qualifier 2 Match: सनराजर्स हैदराबाद में राजस्थान को 36 रनों से शिकस्त देकर फ़ाइनल में बनाई जगह, राजस्थान के फैन का टुटा दिल

सनराजर्स हैदराबाद ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम की शुरुआत मध्यम दर्जे की रही। टीम को अभिषेक शर्मा (12) के रूप में पहला झटका लगा. उसके बाद ट्रेविस हेड और राहुल त्रिपाठी ने मिलकर टीम के लिए 42 रन जोड़े। त्रिपाठी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। राजस्थान के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने हैदराबाद की टीम को पावरप्ले में तीन झटके देकर बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी थी।

हेनरिच क्लासेन ने लगाया अर्धशतक

IPL 2024 SRH vs RR Qualifier 2 Match: सनराजर्स हैदराबाद में राजस्थान को 36 रनों से शिकस्त देकर फ़ाइनल में बनाई जगह, राजस्थान के फैन का टुटा दिल

हेनरिच क्लासेन ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर 42 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। हेनरिच क्लासेन 34 गेंदों का सामना करते हुए चार छक्कों की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इनके बाद नीतीश रेड्डी (5), अब्दुल समद (0), शाहबाज अहमद ने 18 रन की पारी खेलकर हेनरिच क्लासेन के साथ 43 रन की साझेदारी की। इन तीन साझेदारियों की बदौलत टीम 175 रन का स्कोर खड़ा कर पाई थी।

ट्रेंट बोल्ट और आवेश खान ने लिए तीन-तीन सफलता 

IPL 2024 SRH vs RR Qualifier 2 Match: सनराजर्स हैदराबाद में राजस्थान को 36 रनों से शिकस्त देकर फ़ाइनल में बनाई जगह, राजस्थान के फैन का टुटा दिल

राजस्थान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. टीम के लिए ट्रेंट बोल्ट ने हैदराबाद को पावरप्ले में तीन झटके दिए. बोल्ट ने अभिषेक शर्मा (12), राहुल त्रिपाठी (37) और एडम मारकर्म (1) को अपना शिकार बनाया। वहीं आवेश खान ने नीतीश रेड्डी (5), अब्दुल समद (0) और शाहबाज अहमद (18) का विकेट झटका। इनके अलावा संदीप शर्मा को दो सफलता प्राप्त हुई।

Leave a comment