Delhi Accident News: मयूर विहार में भयंकर आग की चपेट में आने से 13 झुग्गियां जलकर हुई राख, दो सिलेंडर सहित अन्य घरेलू सामान जले

दिल्ली हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया बजट न्यूज़, राजनितिक हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में शनिवार सुबह सवा ११ बजे खाना पकाते समय एलपीजी सिलेंडर फटने से भयंकर आग लग गई। आग की चपेट में आने से 13 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग में बच्चों की किताबों के साथ अन्य घरेलू सामान जल गया हैं।

दिल्ली: मयूर विहार में शनिवार (25 मई) सुबह सवा 11 बजे खाना पकाते समय एलपीजी सिलेंडर फटने से भयंकर आग लग गई। आग चपेट में आने से 13 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस आग की घटना में बच्चों की किताबों से लेकर अन्य घरेलू सामान बुरी तरह जल गया है। इस संबंध में पीड़ित ओमप्रकाश कुमार ने Subkuz.com को बताया कि आग लगने के बाद झुग्गियों से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। बताया की आगजनी में सवा तीन लाख रुपये नगद, घरेलू सामान और किराना का सामान जल गया है। साथ ही जरुरी दस्तावेज आधार कार्ड , पहचान पत्र भी जल कर रख हो गए। आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियों मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश करने लग गए।

आगजनी में नहीं हुई जनहानि

Delhi Accident News: मयूर विहार में भयंकर आग की चपेट में आने से 13 झुग्गियां जलकर हुई राख, दो सिलेंडर सहित अन्य घरेलू सामान जले

अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि शनिवार सुबह अचानक से खाना पकाते समय पूर्वी दिल्ली के यमुना खादर झुग्गी बस्ती में कई झोपड़ियों में आग लग गई। हालांकि इस अग्निकांड में जनहानि नहीं हुई। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग को आग लगने की सूचना 11:20 बजे दी गई थी। अग्निशमन सेवा विभाग के कार्मिक ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत सात फायर यूनिट्स को घटनास्थल पर भेजा गया और जल्द ही आग पर काबू पाया गया। अभी तक आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की तहकीकात करना शुरू कर दिया हैं।

Leave a comment