IPL 2025: आईपीएल से पहले RCB ले सकती हैं बड़ा फैसला, विराट कोहली को फिर से बना सकती हैं कप्तान, देखें विराट का आईपीएल करियर

आईपीएल से पहले RCB ले सकती हैं बड़ा फैसला, विराट कोहली को फिर से बना सकती हैं कप्तान, देखें विराट का आईपीएल करियर, इंडिया हिंदी न्यूज़, हिनीद न्यूज़, स्पोर्ट्स

आरसीबी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर यह है कि विराट कोहली एक बार फिर टीम के कप्तान बनने की संभावनाओं पर चर्चा चल रही है। सूत्रों के अनुसार, पिछले सत्र में टीम के प्रदर्शन को देखते हुए और कोहली की कप्तानी में उनकी सफलता को ध्यान में रखते हुए, फ्रेंचाइजी उन्हें वापस कप्तान बनाने पर विचार कर रही हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: विराट कोहली की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में होती है, खासकर आईपीएल में उनकी भूमिका के कारण। वह आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) के लिए खेलते हैं और अपनी बेहतरीन बैटिंग से कई महत्वपूर्ण मुकाबले जिताए हैं। कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और उनके नाम कई रिकॉर्ड्स हैं, जो अन्य बल्लेबाजों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

IPL 2025: आईपीएल से पहले RCB ले सकती हैं बड़ा फैसला, विराट कोहली को फिर से बना सकती हैं कप्तान, देखें विराट का आईपीएल करियर

हालांकि, एक ऐसा जख्म है जो उन्हें हर बार सालता है: वह अभी तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं। कोहली ने 2021 में आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद फॉफ डु प्लेसिस को कप्तान नियुक्त किया गया। डु प्लेसिस की कप्तानी में भी आरसीबी की किस्मत में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया, और टीम अभी तक ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो पाई हैं।

विराट हैं अनुभवी खिलाडी

सूत्रों के अनुसार, विराट कोहली एक बार फिर आरसीबी के कप्तान बन सकते हैं। उनके पास कप्तानी का काफी अनुभव है और वह गेंदबाजी में बदलाव करने में भी सक्षम हैं। कोहली की फुर्ती मैदान पर अद्वितीय है और उनका टीम प्रबंधन के साथ तालमेल भी बेहतरीन रहा है। कोहली ने 2013 से 2021 तक आरसीबी की कप्तानी की थी, इस दौरान टीम चार बार प्लेऑफ में पहुंची। विशेष रूप से, 2016 में आरसीबी ने फाइनल में पहुंचकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना किया, लेकिन उस सीजन में कोहली का व्यक्तिगत प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 973 रन बनाए, जो कि एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हैं।

IPL 2025: आईपीएल से पहले RCB ले सकती हैं बड़ा फैसला, विराट कोहली को फिर से बना सकती हैं कप्तान, देखें विराट का आईपीएल करियर

विराट कोहली ने 2021 में आरसीबी की कप्तानी छोड़ी थी, जिसके दौरान उन्होंने 143 मैचों में से 66 जीत और 70 हार का सामना किया। उनकी कप्तानी में चार मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला। कोहली ने भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2011, चैंपियंस ट्रॉफी 2013, और टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता है। इसके साथ ही, उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी जीती है, लेकिन आईपीएल ट्रॉफी अभी भी उनके करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जिसे वह कप्तान के रूप में जीतना चाहेंगे।

आईपीएल में, कोहली ने आरसीबी के लिए 2008 से खेलना शुरू किया और वह इस लीग में एक ही टीम के साथ बने रहने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। अब तक उन्होंने 252 मैचों में 8004 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक शामिल हैं।

Leave a comment