IPL 2025: ईडन गार्डन्स पर आज KKR बनाम CSK की जंग, किसका चलेगा जादू? जानिए पिच और मौसम का पूरा हाल

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा।

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आज एक अहम मुकाबला खेला जाएगा, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से होगा। यह मैच कोलकाता के लिए काफी निर्णायक साबित हो सकता है।

KKR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का रोमांच अब अपने चरम पर है और आज यानी 7 मई को टूर्नामेंट का 57वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह है, लेकिन सबकी निगाहें टिकी हैं पिच और मौसम के मिज़ाज पर। क्या यह मुकाबला बल्लेबाज़ों की आग उगलती पारी से चमकेगा या गेंदबाज़ों की कसी हुई लाइन-लेंथ पर? आइए जानते हैं इस मैच से जुड़े सभी अहम पहलुओं के बारे में।

पिच रिपोर्ट

ईडन गार्डन्स की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत स्विंग और उछाल जरूर मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, पिच पूरी तरह बल्लेबाजों के अनुकूल हो जाती है। स्पिनरों को बीच के ओवरों में कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने के बाद बड़ी पारी खेलने में दिक्कत नहीं होती।

IPL 2025: ईडन गार्डन्स पर आज KKR बनाम CSK की जंग, किसका चलेगा जादू? जानिए पिच और मौसम का पूरा हाल

इस मैदान पर औसतन पहली पारी का स्कोर 165 रन रहा है, लेकिन हाल के सीज़न में स्कोरिंग रेट में तेजी आई है। 2024 में इसी मैदान पर पंजाब किंग्स ने 262/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इससे साफ है कि यह पिच हाई स्कोरिंग मैच की संभावनाओं से भरी पड़ी है। टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर गेंदबाजी का फैसला करना पसंद करती है, क्योंकि दूसरी पारी में ओस की भूमिका बल्लेबाजी को और आसान बना देती है। अब तक यहां खेले गए 99 आईपीएल मैचों में से 56 बार दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम विजयी रही है।

टीमों की स्थिति: KKR की उम्मीदें ज़िंदा, CSK का सफर लगभग खत्म

जहां एक ओर केकेआर की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और अंक तालिका में छठे स्थान पर है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला प्रतिष्ठा बचाने का है। एमएस धोनी के नेतृत्व वाली टीम इस सीज़न में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और सिर्फ 2 जीत के साथ सबसे निचले स्थान पर है। KKR ने इस सीजन अब तक 11 में से 5 मुकाबले जीते हैं और जीत की लय बनाए रखने के लिए वह अपनी होम ग्राउंड का पूरा फायदा उठाना चाहेगी।

रिकॉर्ड्स की नजर से: कौन भारी, कौन हल्का?

IPL 2025: ईडन गार्डन्स पर आज KKR बनाम CSK की जंग, किसका चलेगा जादू? जानिए पिच और मौसम का पूरा हाल

ईडन गार्डन्स पर KKR का रिकॉर्ड

  • खेले गए मैच: 94
  • जीते: 54
  • हारे: 39
  • बेनतीजा: 1
  • सबसे बड़ा स्कोर: 261 रन
  • सबसे कम स्कोर: 108 रन

CSK का ईडन गार्डन्स में प्रदर्शन

  • खेले गए मैच: 12
  • जीते: 6
  • हारे: 6
  • सबसे बड़ा स्कोर: 235 रन
  • सबसे छोटा स्कोर: 114 रन

हेड टू हेड (KKR vs CSK)

  • कुल मैच: 31
  • KKR ने जीते: 11
  • CSK ने जीते: 19
  • बेनतीजा: 1

मौसम का हाल 

IPL 2025: ईडन गार्डन्स पर आज KKR बनाम CSK की जंग, किसका चलेगा जादू? जानिए पिच और मौसम का पूरा हाल

कोलकाता में आज मौसम गर्म और नम रहेगा। तापमान मैच की शुरुआत में करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जो रात होते-होते 28 डिग्री तक गिर सकता है। हवा में नमी 77% से 86% के बीच रहेगी। हालांकि आसमान में बादल जरूर रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है। ऐसे में पूरे 20-20 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

सीएसके: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, एमएस धोनी (कप्तान), मथीशा पथिराना, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और खलील अहमद।

केकेआर: सुनील नरेन, रहमानुल्लाह गुरबाज, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगक्रिश रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।

Leave a comment