IPL 2026: ऑक्शन में अनसोल्ड रहे सौरभ दुबे की किस्मत चमकी, चोटिल आकाश दीप की जगह KKR टीम में मिली एंट्री

IPL 2026 में सौरभ दुबे को बड़ा मौका मिला। ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद चोटिल आकाश दीप की जगह उन्हें KKR टीम में शामिल किया गया। जानें पूरा अपडेट और टीम के

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के आगाज से पहले अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। टीम ने चोटिल भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह विदर्भ के बाएं हाथ के पेसर सौरभ दुबे को शामिल किया है।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2026 से पहले Kolkata Knight Riders ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव करते हुए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज Saurabh Dubey को शामिल किया है। दुबे को चोटिल भारतीय पेसर Akash Deep की जगह टीम में मौका दिया गया है। यह मौका सौरभ दुबे के लिए किसी बड़े ब्रेक से कम नहीं माना जा रहा, क्योंकि आईपीएल 2026 के ऑक्शन में उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था।

टीम मैनेजमेंट के इस फैसले ने अचानक इस युवा गेंदबाज की किस्मत बदल दी है और अब वह दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में खुद को साबित करने के लिए तैयार हैं।

केकेआर में अचानक मिली एंट्री

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि आकाश दीप फिलहाल चोट के कारण टीम से बाहर हैं और वह बेंगलुरु स्थित ट्रेनिंग सेंटर में रिहैब से गुजर रहे हैं। उनकी चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में टीम ने तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए सौरभ दुबे को स्क्वॉड में शामिल किया है। बाएं हाथ के पेसर होने के कारण दुबे टीम के लिए अलग तरह का विकल्प प्रदान करते हैं, जो टी20 क्रिकेट में काफी उपयोगी माना जाता है।

सौरभ दुबे की प्रतिभा को सबसे पहले पहचानने वालों में Rahul Dravid का नाम लिया जाता है। साल 2019 में एसीसी इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के दौरान द्रविड़ ने उनकी गेंदबाजी की तारीफ की थी। दुबे की खासियत है कि वह नई गेंद से स्विंग कराने में माहिर हैं और जरूरत पड़ने पर डेथ ओवर्स में भी प्रभावी गेंदबाजी कर सकते हैं।

आईपीएल सफर रहा उतार-चढ़ाव भरा

सौरभ दुबे इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2022 में उन्हें Sunrisers Hyderabad ने अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन चोट के कारण वह पूरे सीजन में एक भी मैच नहीं खेल पाए। इसके बाद आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में भी उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा और वह अनसोल्ड रह गए थे।

हालांकि, अब केकेआर की तरफ से मिला यह मौका उनके करियर को नई दिशा दे सकता है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर दुबे इस मौके का सही फायदा उठाते हैं, तो वह टीम के लिए महत्वपूर्ण गेंदबाज बन सकते हैं।

Leave a comment