Jammu - Kashmir Weather News: जम्मू में त्राहि त्राहि, भारी वर्षा के चलते पहाड़ों से गिरा मलबा, कई घरों में घुसा बाढ़ का पानी

Jammu - Kashmir Weather News: जम्मू में त्राहि त्राहि, भारी वर्षा के चलते पहाड़ों से गिरा मलबा, कई घरों में घुसा बाढ़ का पानी, पहाड़ों से गिरा मलबा, बाढ़ का पानी

Jammu - Kashmir Weather News: जम्मू में त्राहि त्राहि, भारी वर्षा के चलते पहाड़ों से गिरा मलबा, कई घरों में घुसा बाढ़ का पानी 

जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) में भारी बारिश से जीवनस्तर बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। भारी वर्षा के कारण कई स्थानों पर पानी इकठ्ठा हो गया जिससे स्थानीय लोग और श्रद्धालुओं को कई परेशानीयों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि अभी भी जम्मू-कश्मीर पर खतरा बना हुआ है। 15 अगस्त तक कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है और साथ ही बादल फटने की भी संभावना है।

Jammu: बुधवार (7 August) की सुबह हुई तेज वर्षा से जम्मू के कई हिस्सों में काफी नुकसान हुआ। जम्मू में भूस्खलन जैसी आपदाओं से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इसी बीच जम्मू के राजौरी में एक मकान गिरने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पहाड़ो से मलबा गिरने से यातायात भी बंद किया गया है।

भारी वर्षा के चलते हुई यातायात सड़कें बंद

Jammu - Kashmir Weather News: जम्मू में त्राहि त्राहि, भारी वर्षा के चलते पहाड़ों से गिरा मलबा, कई घरों में घुसा बाढ़ का पानी

मिली जानकारी के अनुसार, मसू गांव के गुलाबगढ़-मचैल में पानी का बहाव इतना तेज था कि सड़क बंद हो गई। सड़क के दोनों तरफ लोग फंस गए थे। वहां करीब 3 घंटों तक यात्रा बाधित रही। यात्रा में जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब व हिमाचल से भी श्रद्धालु आते हैं।

बताया जा रहा है कि जम्मू में इस मौसम की पहली जोरदार बारिश हुई, जिससे पूरे शहर में बारिश का बुरा प्रभाव पड़ा। पहाड़ के निचले इलाकों में नाले तेजी से बहने लगे, जिससे पानी मोहल्लों, गलियों और 200 से अधिक घरों व दुकानों में जाने लगा। पंजतीर्थी-सिद्धड़ा मार्ग में दो जगहों पर पहाड़ से मलबा व पत्थर गिरने से यातायात घंटो तक रुका रहा।

जम्मू में मौसम का अभी भी खतरा

Jammu - Kashmir Weather News: जम्मू में त्राहि त्राहि, भारी वर्षा के चलते पहाड़ों से गिरा मलबा, कई घरों में घुसा बाढ़ का पानी

जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग ने बताया है कि सोमवार से कई स्थानों पर भारी बारिश का सिलसिला जारी है, तथा 15 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा तो, कुछ स्थानों पर बादल फटने की संभावना है। भयानक मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को नदी व नालों से दूर रहने के लिए कहा है। साथ ही भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों से भी दूरी बनाए रखने के लिए चेतावनी दी है। जरुरी काम न हो तो पहाड़ी इलाकों से बचने की सलाह दी गई है।

कौनसा जिला रहा सबसे अधिक गर्म

बीते 24 घंटों में राजौरी जिले में सबसे अधिक 74 मिमी वर्षा दर्ज की गई। बटोत में 1.4 एमएम, जम्मू में 71.5 एमएम, कटड़ा में 4.3 एमएम, और बनिहाल में 5.8 एमएम वर्षा दर्ज की गई है। वर्षा के चलते उमस में भी राहत रही।

Jammu - Kashmir Weather News: जम्मू में त्राहि त्राहि, भारी वर्षा के चलते पहाड़ों से गिरा मलबा, कई घरों में घुसा बाढ़ का पानी

बटोत का अधिकतम तापमान 27.1, जम्मू 30.5 डिग्री, कटड़ा में 28.4, बनिहाल में 29.4 और भद्रवाह में 31.2 डिग्री तापमान रहा। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 31.1, पहलगाम में 27.8 व गुलमर्ग में 21.0 डिग्री रहा। लेह का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जम्मू से अधिक गर्म श्रीनगर रहा है।

Leave a comment