Japan Earthquake: जापान में आया 7.1 तीव्रता का भूकंप, झटकों से दहल गया देश, मौसम विभाग ने सुनामी का अलर्ट किया जारी

जापान में आया 7.1 तीव्रता का भूकंप, झटकों से दहल गया देश, मौसम विभाग ने सुनामी का अलर्ट किया जारी, इंडिया हिंदी न्यूज़, जापान हिंदी न्यूज़, बिहार न्यूज़, न्यूज़

जापान में गुरुवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। बताया गया हैं कि दक्षिण-पश्चिमी जापान के लोगों ने 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए हैं। मौसम विभाग ने भूकंप के साथ ही जापान में सुनामी की चेतावनी भी जारी की है। हालांकि देश में अभी तक किसी प्रकार की जानमाल या किसी बड़ी क्षति की खबर नहीं मिली हैं।

Japan Earthquake: जापान में आया 7.1 तीव्रता का भूकंप, झटकों से दहल गया देश, मौसम विभाग ने सुनामी का अलर्ट किया जारी

टोक्यो: जापान में गुरुवार (8 अगस्त) को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। वैज्ञानिक ने बताया कि दक्षिण-पश्चिमी जापान के लोगों ने 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए। मौसम विभाग ने भूकंप के साथ ही जापान में सुनामी की भी चेतावनी जारी कर दी है। हालांकि अभी तक देश में किसी प्रकार की जान-माल या किसी बड़ी क्षति होने की खबर नहीं मिली हैं।

जापानी अधिकारियों ने भूकंप आने के बाद क्यूशू और शिकोकू के पश्चिमी द्वीपों तथा प्रशांत तट पर एक मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठने की चेतावनी दी है। वहीं भूकंप के बाद क्यूशू के मियाजाकी प्रान्त में 20 सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठते हुए देखी गईं। इसके बाद अधिकारीयों ने सुनामी आने की चेतावनी जारी कर दी. साथ ही लोगों से सजग रहने के लिए अनुरोध किया।

 

Leave a comment