जयपुर के एसएमएस अस्पताल में गलत खून चढ़ाने से प्रसूता की मौत, मेडिकल फाइल भी गायब

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में चौंकाने वाली लापरवाही! गलत ब्लड चढ़ाने से प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया फाइल गायब करने का आरोप। अस्पताल प्रशासन की भूमिका

राजधानी जयपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल में 11 दिनों से भर्ती एक महिला को गलत ब्लड चढ़ा दिया गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

जयपुर: राजस्थान की राजधानी स्थित राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। एक प्रसूता महिला को अस्पताल में गलत रक्त चढ़ा दिया गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। और हैरानी की बात यह है कि अब उसकी मेडिकल फाइल भी रहस्यमय तरीके से गायब हो चुकी है।

अस्पताल में लापरवाही बनी जानलेवा

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में गलत खून चढ़ाने से प्रसूता की मौत, मेडिकल फाइल भी गायब

प्रसूता को डिलीवरी के बाद रक्त की आवश्यकता पड़ी थी। परिजनों के अनुसार, डॉक्टरों ने कहा कि ब्लड का इंतजाम कर लिया गया है और जल्द ही चढ़ाया जाएगा। लेकिन कुछ घंटों में महिला की हालत बिगड़ने लगी। जब अस्पताल प्रशासन से पूछा गया, तो जवाब आया कि मरीज की स्थिति पहले से ही नाजुक थी।जब जांच की गई, तो पता चला कि जो खून महिला को चढ़ाया गया, वह उसके ब्लड ग्रुप से मेल नहीं खा रहा था। इससे उसकी शरीर में गंभीर रिएक्शन हुआ और उसकी हालत लगातार खराब होती चली गई। अंततः 11 दिन भर्ती रहने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद जब मृतका की मेडिकल फाइल मांगी गई, तो अस्पताल के पास कोई रिकॉर्ड नहीं था। परिजनों और मीडिया द्वारा फॉलोअप किए जाने के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि "फाइल नहीं मिल रही है। इस बात से संदेह और गहरा गया कि कहीं इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश तो नहीं की जा रही?

Leave a comment