जयपुर में पहली बार आयोजित हुआ वॉटर कलर पेंटिंग एग्जीबिशन, रंगों से सजा राजस्थान

जयपुर में आयोजित वॉटर कलर पेंटिंग प्रदर्शनी में तीन पीढ़ियों के कलाकारों के अद्भुत कार्य प्रदर्शित किए गए हैं। यहाँ राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जल

जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित वॉटर कलर पेंटिंग प्रदर्शनी में तीन पीढ़ियों के कलाकारों के कार्यों को देखा जा सकेगा। यहां 90 वर्षीय कलाकार से लेकर 23 वर्षीय छात्र तक के अद्भुत काम प्रदर्शित होंगे।

जयपुर में आयोजित हुआ वॉटर कलर पेंटिंग प्रदर्शनी। जयपुर में पहली बार वॉटर कलर पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में 19 नवंबर तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में 21 वॉटर पेंटिंग कलाकारों ने भाग लिया है, जो राजस्थान के विभिन्न शहरों से आए हैं।

जयपुर में पहली बार आयोजित हुआ वॉटर कलर पेंटिंग एग्जीबिशन, रंगों से सजा राजस्थान

इस प्रदर्शनी में लगभग 100 पेंटिंग्स प्रदर्शित की गई हैं, जहाँ चित्रकारों ने अपने कला कार्यों के माध्यम से राजस्थान की विविधता और रंगों को उजागर करने का प्रयास किया है। यहाँ आप राजस्थान के स्मारकों, राजस्थानी नृत्य-संस्कृति, और कुछ अमूर्त कला कार्य भी देख सकते हैं। यह प्रदर्शनी राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने का एक शानदार अवसर है।

जयपुर में पहली बार आयोजित हुआ वॉटर कलर पेंटिंग एग्जीबिशन, रंगों से सजा राजस्थान

इस प्रदर्शनी की विशेषता यह है कि यहाँ तीन पीढ़ियों के काम को देखा जा सकेगा। 90 वर्ष के अनुभवी कलाकारों से लेकर 23 वर्षीय छात्रों तक के कार्य यहाँ प्रदर्शित होंगे।

छह दिवसीय इस प्रदर्शनी में अब तक अनुभवी चित्रकारों जैसे राम जयसवाल, दिनेश कुमार मेघवाल, देवेन्द्र कुमार खारोल और अनिल कुमार मोहनपुरिया ने जलरंग के माध्यम से प्रदर्शन किया है।

इस प्रदर्शनी में महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट्स और पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के छात्रों ने भाग लिया। यहां पर छह हजार से लेकर 85 हजार रुपये तक की पेंटिंग्स प्रस्तुत की गई हैं।

जयपुर में पहली बार आयोजित हुआ वॉटर कलर पेंटिंग एग्जीबिशन, रंगों से सजा राजस्थान

चित्रकारों ने जल रंग चित्रण के माध्यम से एक प्राकृतिक दृश्य का जीवंत चित्रण करते हुए इसकी तकनीक और रचनात्मकता को विद्यार्थियों के सामने प्रस्तुत किया।

जयपुर में पहली बार आयोजित हुआ वॉटर कलर पेंटिंग एग्जीबिशन, रंगों से सजा राजस्थान

इस प्रदर्शनी की क्यूरेटर, निखत अंसारी, ने जानकारी दी कि जयपुर में पहली बार 21 वॉटर पेंटिंग कलाकारों की लगभग 100 कलाकृतियों को एक ही जगह पर प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों और दर्शकों में वॉटर कलर पेंटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसकी विशेषताओं को उजागर करने में अत्यंत सफलता प्राप्त की है।

Leave a comment