Kanpur में मानसून के सक्रिय होते ही मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार सुबह से शहर के आसमान पर घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने दिनभर भारी बारिश की संभावना जताते हुए आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।











