Katrina Kaif Birthday: कटरीना कैफ के लुक पर फिदा होकर अमेरिकन कंपनी ने बनाई बार्बी डॉल, कैटरीना मनाएगी 41वां बर्थडे, पढ़े कैसा रहा इनका फिल्मी सफर?

बॉलीवुड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कर्नाटक हिंदी न्यूज़, हरिद्वार हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

कटरीना कैफ अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन से बॉलीवुड की दुनिया में एक अलग पहचान बनाने में कामियाब हुई। उनकी सफलता से हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। मॉडलिंग से करियर की शुरुआत करने वाली कटरीना कैफ अब एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन बन चुकी हैं। कल इनका जन्म दिवस हैं।

एंटरटेनमेंट:  बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया में सफल अभिनेत्रियों में शुमार कटरीना कैफ 16 जुलाई 2024 (मंगलवार) को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट करेगी। अपनी खूबसूरती, मेहनत और अदाकारी के दम पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई हैं। बॉलीवुड में कटरीना कैफ का सफर बहुत ही शानदार रहा है। कटरीना कैफ के करियर में कुछ ऐसी अचीवमेंट शामिल है, जो उन्हें बाकी सभी एक्ट्रेसेस से अलग पाचन दिलाती है। कटरीना के जन्म दिवस के मौके उनके बारे में जानते हैं।

बॉलीवुड की रियल बार्बी डॉल

Katrina Kaif Birthday: कटरीना कैफ के लुक पर फिदा होकर अमेरिकन कंपनी ने बनाई बार्बी डॉल, कैटरीना मनाएगी 41वां बर्थडे, पढ़े कैसा रहा इनका फिल्मी सफर?

एक्ट्रेस कटरीना कैफ सिर्फ बॉलीवुड की टॉप हीरोइन ही नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकन भी मानी जाती हैं। इसके साथ ही कटरीना बॉलीवुड की रियल डॉल हैं। कटरीना कैफ, भारत की एक मात्र एक्ट्रेस हैं, जिनसे इंस्पायर्ड होकर अमेरिका जैसे बड़े देश ने बार्बी डॉल बनाई है। कटरीना से पहले ये सम्मान अंतरराष्ट्रीय आइकन्स मर्लिन मुनरो, शकीरा, ऑड्री हेपबर्न, हेइडी क्लम और एलिजाबेथ टेलर को दिया जा चूका हैं। लेकिन भारत के लिए ये सम्मान केवल कटरीना को ही मिला, जो भारतीय सिनेमा के लिए बड़े गर्व की बात हैं।

14 साल की उम्र में मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत

Katrina Kaif Birthday: कटरीना कैफ के लुक पर फिदा होकर अमेरिकन कंपनी ने बनाई बार्बी डॉल, कैटरीना मनाएगी 41वां बर्थडे, पढ़े कैसा रहा इनका फिल्मी सफर?

कटरीना कैफ का जन्म सन 1984 को हांगकांग में हुआ था। ब्रिटिश और कश्मीरी मूल की रहने वाली कटरीना ने मात्र 14 वर्ष की उम्र में मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की हैं। इसके बाद कटरीना भारत में आकर रहने लगी. कटरीना ने बॉलीवुड का सफर 2003 में फिल्म 'बूम' से शुरूकिया था। कटरीना कैफ ने 2009 में लैक्मे फैशन वीक में निश्का लुल्ला के लिए 'बार्बी ऑल डॉल्ड अप' शो के दौरान रैंप वॉक करके चर्चा में आ गई। ये शो बार्बी के 50वें जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित किया गया था. अमेरिकन मल्टीनेशनल टॉय मेकिंग कंपनी 'मैटल' ने एक्ट्रेस को 'कटरीना कैफ बार्बी डॉल' के साथ दुनिया के सामने विख्यात किया।

कटरीना ने तेजी से हासिल की सफलता

Katrina Kaif Birthday: कटरीना कैफ के लुक पर फिदा होकर अमेरिकन कंपनी ने बनाई बार्बी डॉल, कैटरीना मनाएगी 41वां बर्थडे, पढ़े कैसा रहा इनका फिल्मी सफर?

जानकारी के मुताबिक कटरीना को पॉपुलैरिटी सलमान खान के साथ फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' से हासिल हुई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने इंडस्ट्री में बतौर लीड एक्ट्रेस जगह बना ली थी। इसके बाद उन्होंने 'नमस्ते लंदन', 'वेलकम', 'सिंह इज किंग', 'न्यूयॉर्क', 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'राजनीति' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जैसी फिल्मों में काम करके अपनी अदाकारी का जलवा दुनिया को दिखाया। इन फिल्मों में मिली सफलता से कटरीना का करियर ग्राफ तेजी से ऊपर पहुंच गया।

कटरीना का फिल्मी करियर रहा शानदार

Katrina Kaif Birthday: कटरीना कैफ के लुक पर फिदा होकर अमेरिकन कंपनी ने बनाई बार्बी डॉल, कैटरीना मनाएगी 41वां बर्थडे, पढ़े कैसा रहा इनका फिल्मी सफर?

बता दें साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'एक था टाइगर' ने कटरीना को बॉलीवुड की सुपरस्टार्स बना दिया। इसके बाद उन्होंने 'धूम 3', 'बैंग बैंग', 'टाइगर जिंदा है', 'भारत' और 'सूर्यवंशी' जैसी हिट फिल्मों ने काम करके सफलता की ऊंचाई पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक आखिरी बार एक्ट्रेस फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में साउथ एक्टर विजय सेतुपति के साथ काम किया। अब फैंस को उनकी आने वाली फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का इंतजार हैं। फिल्मों के अलावा कटरीना कैफ अपना मेकअप ब्रांड 'के ब्यूटी (Kay Beauty)' को भी संभालकर करोड़ों की कमाई करती हैं।

 

Leave a comment