Lifestyle News: दही में क्या मिलाकर खाने से होता है ज्यादा फायदा? चीनी मिलाना सही है या फिर नमक, जानिए दही खाने का सही तरीका

इंडिया हिंदी न्यूज़, खाना खजाना, अमेरिका हिंदी न्यूज़, देश की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लाइफस्टाइल न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़ , हिंदी न्यूज़, न्यूज़

गर्मी मौसम हो या फिर सर्दी का आमतौर पर लोग दही का सेवन करते है। कुछ लोग चीनी के साथ और कुछ लोग नमक डालकर खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ये तो लोगों के स्वाद की बात! लेकिन दोनों में से किस तरह इसका सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा, आइये जानते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मी मौसम हो या फिर सर्दी का आमतौर पर लोग दही का सेवन करते है। कुछ लोग चीनी के साथ और कुछ लोग नमक डालकर खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ये तो लोगों के स्वाद की बात! इस आर्टिकल में आज हम आप लोगों को बताएंगे की दही में क्या डालकर खाना चाहिए और क्या नहीं। तथा कोनसी चीज हमारे लिए ज्यादा फायदेमंद होगी। आइये जानते हैं दही खाने का सही तरीका कौन सा हैं?

दही में नमक डालकर खाना

Lifestyle News: दही में क्या मिलाकर खाने से होता है ज्यादा फायदा? चीनी मिलाना सही है या फिर नमक, जानिए दही खाने का सही तरीका

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की डायबिटीज के पेसेंट को दही में चीनी डालकर उसका सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसे में वह नमक डालकर खा सकता हैं, लेकिन ध्यान रहे कि यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझने वाले लोगों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि नमक कई एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर और सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं, लेकिन अगर इसे दही में मिलाया जाए, तो दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया काफी हद तक समाप्त हो जाते हैं। इसके अलावा नमक वाले दही का ज्यादा सेवन करने से हाइपरटेंशन की समस्या बनी रहती है, इसलिए दही और नमक मेल आप लोगो के लिए अच्छा नहीं हैं।

दही में चीनी मिलाकर खाना

Lifestyle News: दही में क्या मिलाकर खाने से होता है ज्यादा फायदा? चीनी मिलाना सही है या फिर नमक, जानिए दही खाने का सही तरीका

दही में चीनी का मिश्रण करके खाने से पाचन तंत्र सही रहता है। इससे दही में पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया भी कभी खत्म नहीं होते हैं और यह पेट की जलन को भी शांत कर देता है। लेकिन इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन तेजी से वजन में वृद्धि कर सकता है, क्योंकि ये मिश्रण के बाद हाई कैलोरी कंटेंट से भरपूर हो जाता है। इसके अलावा डायबिटीज के रोगियों के लिए यह खतरनाक होता है, इसलिए चाहे नमक हो या फिर चीनी, दोनों के ही फायदे और नुकसान हैं, जिनका हमें ध्यान रखकर दही का सेवन करना चाहिए।

साधा दही साधा खाना ज्यादा फायदेमंद

Lifestyle News: दही में क्या मिलाकर खाने से होता है ज्यादा फायदा? चीनी मिलाना सही है या फिर नमक, जानिए दही खाने का सही तरीका

बता दें दही में थोड़ी मात्रा में नमक या फिर चीनी मिलाकर खाने का कोई खास नुकसान नहीं होता है, लेकिन डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या मोटापे की समस्या से ग्रस्त व्यक्ति के लिए इनका सेवन करना नुकसान दायक होता हैं. इसलिए चीनी और नमक मिलकर दही का सेवन करने से पहले होने वाले नुकसान को लेकर सावधान भी रहना चाहिए। डॉक्टर्स बताते हैं कि दही में नमक और चीनी मिलाक्रर खाने से अच्छा साधा दही खाना सबसे बढ़िया ऑप्शन हैं।

Leave a comment